Site icon Yashbharat.com

इमरजेंसी के दौरान जेल गए लोगों को मिलेगी पेंशन, कैबिनेट ने दी हरी झंडी

manohar lal khattar

नई दिल्‍ली। मनोहर कैबिनेट ने बुधवार को कई अह्म फैसलों को मंजूरी दी है. कैबिनेट ने इमरजेंसी के दौरान जेल गए लोगों को पेंशन देने की घोषणाओं को हरी झंडी दे दी है. हरियाणा सरकार इमरजेंसी के दौरान जेल गए लोगों को 10 हजार रुपए महीने पेंशन देगी. ऐसे 890 लोगों की पहचान की जा चुकी है.

इसके अलावा कैबिनेट ने रोड सेफ्टी अथॉरिटी बनाने का फैसला लिया है. प्राइवेट बसों को किलोमीटर के आधार पर बेड़े में शामिल करने का फैसला लिया गया. वहीं, गलत तरीके से पेंशन पाने वालों के लिए राहत भरी ख़बर यह है कि अब उन पर FIR दर्ज नहीं होगी. हालांकि पेंशन की रकम उन्हें लौटानी होगी.

बैठक में ये भी फैसला लिया गया है कि कॉमनवेल्थ, एशियाड और ओलंपिक के पदक विजेताओं को HCS और HPS की नियुक्ति देंगे. हालांकि खिलाड़ियों को सारे टेस्ट पास करने होंगे. टेस्ट पास नहीं करने की सूरत में इन खिलाड़ियों के पास सिर्फ सम्मान का पद रहेगा, काम उन्हें खेल के क्षेत्र में ही करना होगा जबकि शहीद राजेश के भाई को नौकरी देने का फैसला लिया गया.

Exit mobile version