Site icon Yashbharat.com

इन महिला विधायकों के टिकट काटकर 16 को उतारा मैदान में

images 37
इंटरनेट डेस्क। भाजपा ने महिला सीट के लिये अपने फार्मूले के उलट कुछ प्रभावशाली महिला नेत्रियों के ही टिकट काट कर यहां से पुरुष उम्मीदवार उतार दिए।
बीजेपी ने जिन महिला विधायकों का पत्ता साफ किया उनमें सबसे ऊपर और पहला नाम शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री माया सिंह का है. वो पुरानी नेता हैं और ग्वालियर पूर्व से विधायक हैं. लेकिन पार्टी आलाकमान ने उन पर भरोसा नहीं जताया. दूसरा नाम सुरखी से विधायक पारुल साहू का है. इनका टिकट काटकर  किसी महिला के बजाए सुधीर यादव को टिकट दे दिया गया है.

हाल के दिनों में अपनी संपत्ति और बेटे के विवादास्पद बयान के कारण सुर्खी में रही उमा देवी का टिकट भी बीजेपी ने काट दिया है. वो हटा से विधायक हैं.  यहां भी उनकी जगह एक पुरुष प्रत्याशी पी एल तंवर को टिकट दे दिया गया.

पृथ्वीपुर से विधायक अनिता सुनील नायक को भी इस बार टिकट नहीं दिया गया है. वो पार्टी के दिवंगत नेता और उमा भारती के साथ उनकी पार्टी में जा चुके स्व सुनील नायक की पत्नी हैं. पार्टी ने इनका टिकट काटकर अभय यादव को उम्मीदवार बनाया है.
सैमरिया से नीलम अभय मिश्रा भी टिकट की दौड़ में पीछे छूट गयी हैं. उनका टिकट के पी त्रिपाठी को थमा दिया गया है. खर्रा से शकुंतला देवी का नाम लिस्ट में नहीं है. जैसिंग नगर से प्रमिला सिंह की जगह जय सिंह मरावी को टिकट दिया गया है.  सैलाना से विधायक संगीता विजय चारेल भी टिकट की रेस में पीछे छूट गयीं, उनका टिकट नारायण मेदा को दे दिया गया. पंधाना  विधायक योगिता नवल सिंह को भी पार्टी ने टिकट नहीं दिया है. मलहरा से रेखा यादव का टिकट भी काट दिया गया है. उनकी जगह छतरपुर विधायक ललिता यादव को शिफ्ट कर दिया गया है.
पूरी लिस्ट पर नज़र दौड़ायी जाए तो लगता है कि बीजेपी ने महिला प्रत्याशियों पर कम भरोसा जताया है. 177 में से सिर्फ 16 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है.
बीजेपी ने आज जारी लिस्ट में कुल 16 महिलाओं को टिकट दिया है. इनमें यशोधरा राजे सिंधिया शिवपुरी, नीना वर्मा – धार, रंजना बघेल-मनावर , अर्चना चिटनीस-बुरहानपुर, मंजू दादू -नेपानगर, गायत्री राजे पनवन -देवास, गीता बाई उइके -घोड़ाडोंगरी, अनुपमा नेताम- बैहर, नंदिनी मरावी-सिहोरा, प्रतिभा सिंह-बरगी, मीना सिंह-मनपुर,  मनीषा सिंह-जैतपुर, ललिता यादव-मलहरा, अर्चना सिंह-छतरपुर,ममता मीणा-चाचौड़ा, और भगवानपुरा से जमुना सोलंकी को पार्टी ने टिकट दिया है.
Exit mobile version