Site icon Yashbharat.com

इन्होंने कहा, नरेन्द्र मोदी की बेटी हूं और उतनी ही जिद्दी भी हूं

Swati11
नई दिल्‍ली। जब तक बलात्कारियों को 6 महीने में फांसी की सजा का काननू नहीं बनेगा में इस जगह से नहीं उठूंगी. फिर चाहें इसके लिए मुझे कोई भी कुर्बानी क्यों न देनी पड़े. मैं जानती हूं कि पीएम नरेन्द्र मोदी जिद्दी हैं, लेकिन मैं भी उनकी ही बेटी हूं और उतनी ही जिद्दी भी हूं.
बिना मांग पूरी हुए किसी भी कीमत पर नहीं उठूंगी. ये कहना है दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल का. स्वाति पिछले 7 दिन से राजघाट के सामने समता स्थल पर अनशन कर रही हैं.

गुरुवार की दोपहर अनशन स्थल पर आए लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ‘पीएम मोदी इस समय देश में होने के बजाए लंदन में बैठे हुए हैं. देश में महिलाएं बिलख रही हैं. लंदन में बैठकर रेप पर बोलते हुए पीएम मोदी कहते हैं कि रेप पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. लेकिन मैं पूछती कि आखिर रेप पर राजनीति कर कौन कर रहा है.

आज पूरे देश में एक अजीब सा माहौल है. हर कोई गुस्से में है. लेकिन हमारे पीएम मोदी देश के मन की बात पर कोई एक्शन नहीं लेते हैं. जब एकशन की बात होती है तो उस वक्त उनका कोई भाषण आ जाता है या फिर कोई स्टेटमेंट दे देते हैं. मोदी जी देश आपसे एक्शन की उम्मीद कर रहा है.’
गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि ‘एक बार 6 महीने की बच्ची का रेप हुआ था. खून से लथपथ बच्ची एम्स में भर्ती थी. मैं गृहमंत्री से मिलने गई और उनसे गुहार गई कि आप एक बार उस बच्ची से मिल तो गारंटी है कि आप भी कार्रवाई करने के लिए विवश हो जाएंगे. लेकिन गृहमंत्री ने मेरी फरियाद पर कोई गौर नहीं किया.’

उन्होंने कहा कि अगर ये दर्द गुस्से में बदल जाए तो सब कुछ बर्बाद कर देगा और अगर ये तपस्या बन जाए तो ब्राह्मण भी झुकने पर मजबूर हो जाएगा. और इसीलिए आज मैं तपस्या कर रही हूं. उन्होंने सभी राजनीतिक दल और संगठनों से अपील करते हुए कहा कि आपके घर में भी बेटी होगी, इसलिए आइए और इस लड़ाई को आगे लेकर जाइए.

Exit mobile version