Monday, April 20, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

इंदौर से सुमित्रा महाजन नहीं, ये होंगी उम्‍मीदवार!

इंदौर डेस्‍क। मध्य प्रदेश के भोपाल लोकसभा सीट से नरेंद्र सिंह तोमर और इंदौर संसदीय सीट से मालिनी गौड़ को टिकट मिल सकता है. सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि इंदौर से मौजूदा सांसद और लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन का टिकट कट सकता है।

बीजेपी इस बार इंदौर की मेयर मालिनी गौड़ को अपना प्रत्याशी बना सकती है. वहीं खबर है कि भोपाल से दिग्विजय सिंह के सामने तोमर को चुनाव लड़ाने का निर्णय संगठन जल्द ही ले सकता है।

मालिनी गौड़

जानकारी के मुताबिक, एज फैक्टर और पार्टी में विरोध के चलते सुमित्रा महाजन का टिकट कट सकता है। बता दें कि सुमित्रा महाजन आठ बार से इंदौर से सांसद हैं. सुमित्रा महाजन की उम्र 76 साल हैत्र बीजेपी इस बार 75 से ज्यादा उम्र के नेताओं को टिकट नहीं दे रही है।

नरेंद्र सिंह तोमर

बीजेपी ने अभी तक भोपाल लोकसभा सीट से अपने किसी प्रत्याशी को नहीं उतारा है. हालांकि, इस सीट से दिग्विजय सिंह के चुनावी मैदान में उतरने से मुकाबला रोचक हो गया है. दिग्गी ने अपनी टीम के साथ जमीनी स्तर पर चुनावी जमावट भी शुरू कर दी है. बीजेपी और संघ के स्तर पर प्रत्याशी को लेकर मंथन जारी है. अभी बीजेपी ने भले ही अपने प्रत्याशी को चुनावी मैदान में नहीं उतारा हो, लेकिन उसने दिग्विजय सिंह को घेरने के प्लान पर काम शुरू कर दिया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply