Site icon Yashbharat.com

इंदौर में 17 मई के बाद भी नहीं खुलेगा लॉक डाउन, कलेक्टर ने दिए संकेत

09 05 2020 manish singh

इंदौर Coronavirus Indore Update । अभी शहर में नए-नए क्षेत्रों में लगातार मरीज मिल रहे हैं। जरा सी लापरवाही शहर को भारी पड़ सकती है। केंद्र सरकार के निर्देश और गाइडलाइन मानने के लिए जिला प्रशासन बाध्य नहीं है। जिले की स्थिति के अनुसार ही निर्णय लिया जाएगा। ऐसे में शहर में चल रहे तीसरे चरण के लॉकडाउन को बढ़ाया जा सकता है।

यह बात कलेक्टर मनीष सिंह ने शनिवार को मीडिया से चर्चा में कही। उन्होंने कहा कि इंदौर में 17 मई के बाद लॉकडाउन में किसी प्रकार की राहत नहीं दी जा रही है। इसलिए लोग अपने मन से यह बात निकाल दें कि 17 के बाद लॉकडॉउन समाप्त होने जा रहा है। लोगों को संयम रखना पड़ेगा।

हम बहुत खराब स्थिति से काफी संघर्ष कर बेहतर स्थिति तक आए हैं। इसलिए किसी प्रकार की जल्दबाजी नहीं करेंगे। अभी भी शहर के नेहरू नगर, एरोड्रम, गंगवाल बस स्टैंड जैसे इलाकों में लगातार मरीज मिल रहे हैं। कलेक्टर ने कहा कि शहर में शराब की दुकानें नहीं खुलेंगी। दूसरे जिलों और राज्यों की तरह यहां शराब की ऑनलाइन होम डिलीवरी भी नहीं की जाएगी।

Exit mobile version