Site icon Yashbharat.com

इंदौर में लॉकडाउन के दौरान 2000 लड़कियों की सप्लाई की, पैडलर की तलाश में छापे MP News

images 76

इंदौर । देह व्यापार सरगना सागर जैन उर्फ सैंडो से आइबी, एसटीएफ भी पूछताछ में जुटी है। सैंडो ने करीब 2000 से ज्यादा लड़कियों की सप्लाई कबूल ली है। उसने यह भी बताया कि लॉकडाउन के दौरान भी देह व्यापार का धंधा बखुबी चल रहा था। उसने 200 से ज्यादा लड़कियां लोगों को उपलब्ध करवाई थी।

एएसपी (पूर्वी-2) राजेश रघुवंशी के मुताबिक सागर के विदेश लड़कियों से तार जुड़े होने के कारण अन्य जांच एजेंसियां भी सतर्क है। गुरुवार को एसटीएफ व आइबी अफसरों ने भी उससे पूछताछ कर थाइलैंड, रूस, बांग्लादेशी लड़कियों के संबंध में पूछताछ की। उसने कहा वर्षों से इस धंधे में लिप्त है। उसका मुंबई, दिल्ली, सूरत सहित अन्य शहरों के दलालों में गहरी पेंठ बन चुकी है। दलालों के वॉट्सएप पर ग्रूप बने हुए है। ग्रूप पर फोटो शेयर कर लड़कियां एक दूसरे के पास भेज देते है।

मुंबई में आने वाली लड़कियां इंदौर और इंदौर की लड़कियां मुंबई भेज देता था। उसने यह भी कहा कि तीन वर्ष पूर्व खजराना थाना पुलिस ने भाई धर्मेंद्र उर्फ कालू व कपिल सहित गिरफ्तार किया था। इसके बाद धंधा मंदा पड़ गया। वर्तमान में कुछ लड़कियां भी गिरोह चलाने लगी है।

देह व्यापार में लिप्त लड़कियां और दलाल सिर्फ वॉट्सएप पर ही संपर्क करते है। जैसे ही नई लड़की आती है उसका डिस्प्ले पिक्चर (डीपी) लगा लेते है। ग्राहक से भी वॉट्सएप कॉल पर संपर्क किया जाता है। पुलिस इस धंधे में लिप्त डॉली, मिंकी, श्रृद्धा, पूजा आदी की जानकारी जुटा रही है। उधर टीआइ तहजीब काजी ने गुरुवार को ड्रग्स की सप्लाई करने वाले पैडलर की तलाश में कई जगह छापे मारे लेकिन आरोपित फरार हो गए। देर रात दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।

रंगदारी के लिए गैंगस्टर को हफ्ता देता था सैंडो
सागर ने यह भी कबूला कि देह व्यापार से कमाई राशि कईं लोगों को बांटता था। उसने छोटी खजरानी के गैंगस्टर सलमान लाला को भी रुपये देना कबूला है। पहले सलमान धमका कर रुपए ले गया था। बाद में सैंडो रुपये देकर उसकी मदद लेने लगा था। टीआइ के मुताबिक सलमान और सैंडों के संपर्कों की जांच की जा रही है। आरोपित की संपत्ति की जानकारी भी जुटाई जा रही है। देह व्यापार और नशे से बनाई संपत्ति राजसात करवाई जाएगी।
Exit mobile version