Tuesday, April 28, 2026
मध्यप्रदेश

इंदौर में पुलिसकर्मी और पत्नी की हत्या, घर में मिला बेटी का पत्र, प्रेम प्रसंग में वारदात की आशंका

इंदौर में एसएएफ में पदस्थ ज्योतिप्रसाद शर्मा और उनकी पत्नी नीलम शर्मा की हत्या कर दी गई। घटना का पता गुरुवार की सुबह चला, जब दंपती के कमरे का देर तक दरवाजा नहीं खुला तो अंदर झांकने पर दोनों लहूलुहान अवस्था में कमरे में पड़े मिले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। प्रथम दृष्टया घटना के बाद मृत दंपती की नाबालिग बेटी गायब मिली है। इसलिए पुलिस को नाबालिग बेटी के दोस्त पर हत्या का शक है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना एरोड्रम थाना क्षेत्र स्थित रुक्मणी नगर की है। पुलिस के मुताबिक ज्योति प्रसाद और नीलम सुबह जल्द उठ जाते थे लेकिन गुरुवार की सुबह जब उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची तो दंग रह गई। ज्योति और उनकी पत्नी लहुलूहान अवस्था में मिले। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन दंपती को मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस के मुताबिक घटना के बाद मृत दंपती की नाबालिग बेटी गायब मिली। पुलिस को शक है कि कहीं नाबालिग बेटी के दोस्त ने तो इस घटना को अंजाम नहीं दिया। पुलिस विभिन्न् पहलुओं पर जांच करके घटनाक्रम तक पहुंचने की कोशिश में लगी हुई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज लेकर भी मामले को सुलझाने में लगी हुई है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम