इंदौर में कोरोना की छलांग, एक दिन में मिले 78 पॉजिटिव मरीज
इंदौर। शहर में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या में पिछले दिनों की तुलना में खासी बढ़ोतरी हो गई। देर रात जारी रिपोर्ट के अनुसार शहर में नए पॉजिटिव 78 मरीज मिले हैं।
आज 1588 रिपोर्ट निगेटिव मिली। शहर में कुल पॉजिटिव का आंकड़ा अब पांच हजार के पार होने वाला है। आज तक कुल 4954 पॉजिटिव हो चुके हैं। हालांकि शहर में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 867 है।
स्वास्थ्य विभाग ने अप्रैल में हुई तीन और मौतों की वजह कोरोना वायरस माना है जबकि आज किसी मरीज की कोरोना संक्रमण से जान नहीं गई। अब तक शहर में कोरोना संक्रमण से 249 लोगों की मौत हो चुकी है। आज स्वस्थ होने पर 57 मरीजों की अस्पताल से छुट्टी कर दी गई।

