Site icon Yashbharat.com

इंदौर के होलकर में शिफ्ट हो सकते हैं मुंबई के IPL मैच –

enjoy ipl on 43 inch low budget cheapest and best 1599567466

इंदौर।  महाराष्ट्र के मुंबई (Mumbai) में लगातार कोरोना (Covid-19) के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बावजूद इसके भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को 10 से 25 अप्रैल के बीच इस शहर में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैचों के आयोजन का भरोसा है। बीसीसीआई का कहना है कि इतने कम समय में वैकल्पिक स्थल पर बायो-बबल बनाना संभव नहीं होगा. तो वहीं मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में वृद्धि के बीच 9 अप्रैल से आयोजित होने वाले आईपीएल के मुंबई में होने वाले मैचों को इंदौर में कराने की संभावना बन रही है.

मध्य प्रदेश क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड एमपीसीए के अधिकारियों के अनुसार अब तक इंदौर में आईपीएल (IPL) के मैचों को आयोजित कराने को लेकर किसी भी तरह के आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है. वर्तमान में आईपीएल के मैच मुंबई, चेन्नई, दिल्ली, बेंगलुरु, कोलकाता और अहमदाबाद में होना है. आधिकारिक जानकारी मिलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट की जा सकेगी. वहीं दिल्ली कैपिटल्स के अक्षर पटेल और वानखेड़े स्टेडियम के 10 कर्मचारियों तथा बीसीसीआई द्वारा नियुक्त किए गए टूर्नामेंट मैनेजमेंट से जुड़े छह सदस्यों को इस घातक वायरस से पॉजिटिव पाया गया है.

वर्तमान में मुंबई में एक खिलाड़ी और मैदानी स्टाफ के कोरोना संक्रमित होने के बाद चिंताएं बढ़ गई है. सूत्रों के अनुसार मुंबई में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मुंबई में होने वाले मैचों को इंदौर और हैदराबाद में कराने पर विचार किया जा रहा है, जिसके चलते इंदौर के होल्कर स्टेडियम में आईपीएल मैच होने की संभावनाएं बढ़ गई हैं.

Exit mobile version