Site icon Yashbharat.com

इंदौर के शिवविलास पैलेस में बच्ची की लाश मिली

hotel

इंदौर। इंदौर के राजबाड़ा इलाके में एक बच्ची की लाश मिली है। लाश राजबाड़ा के नजदीक शिवविलास पैलेस के तलघर में मिली। शव को देखकर आशंका जताई जा रही है कि बच्ची के प्राइवेट पार्टस से छेड़छाड़ की गई है और उसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या की गई।

वारदात का पता उस वक्त चला जब आसपास काम करने वाले कर्मचारी दोपहर 12 बजे दुकानों पर काम करने के लिए गए। बच्ची राजबाड़ा पर किसी फेरी लगाने वाले की बताई जा रही है।

Exit mobile version