Site icon Yashbharat.com

इंदौर के चोइथराम ट्रस्ट स्कूल ने पेश की मिशाल, 12 वीं कक्षा तक फीस माफ़

school

इंदौर। कोरोना वायरस संक्रमण के बीच शहर के चोइथराम स्कूल ट्रस्ट ने पालकों को बड़ी राहत दी है। चोइथराम स्कूल ट्रस्ट ने 12 वीं कक्षा तक सभी विद्यार्थियों की फीस माफ करने का निर्णय लिया है

इस संबंध में स्‍कूल के मुख्‍य प्रशासनिक अधिकारी आदित्‍य व्‍यास ने विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि चोइथराम फाउंडेशन ऑफ ह्यूमेनिटेरियन चेरिटेबल ट्रस्‍ट श्रीराम तलावली धार रोड इंदौर के प्रबंधक ट्रस्‍टी अश्विनी वर्मा ने चोइथराम फाउंडेशन हायर सेकंडरी स्‍कूल के सभी विद्यार्थियों की फीस माफ करने का निर्णय लिया है। बच्‍चों को कोरोना काल में स्‍कूल बंद रहने तक फीस नहीं देनी होगी।यह निर्णय नवीन प्रवेशी विद्यार्थियों के लिए भी रहेगा।

उल्‍लेखनीय है कि पिछले दिनों कुछ अभिभावकों ने स्‍थानीय रीगल चौराहे पर चोइथराम स्कूल पर फीस मामले में मनमानी करने का आरोप लगाते हुए मौन प्रदर्शन किया था।

Exit mobile version