जबलपुर,। कोरोना काल के दौरान बंद पड़ी ट्रेनों को फिर से चलाकर रेलवे, यात्रियों को राहत देने जा रहा है। पहले चरण में जबलपुर से इंदौर के बीच चलने वाली सबसे महत्वपूर्ण ट्रेन ओवरनाइट फिर शुरू होगी। इसके साथ ही जबलपुर-लखनऊ चित्रकूट एक्सप्रेस को भी दोबारा चलाया जाएगा। जबलपुर रेल मंडल ने दोनों ट्रेनों को चलाने के लिए रेलवे बोर्ड से स्वीकृति मांगी है। मंडल ने ट्रेन चलाने का प्रस्ताव तैयार कर पश्चिम मध्य रेलवे जोन के माध्यम से बोर्ड को भी भेज दिया हैं। संभावना है कि इस सप्ताह तक इन ट्रेनों को जबलपुर से फिर चलाना शुरू कर दिया जाएगा। इसके साथ ही जबलपुर से रीवा, सिंगरौली और अंबिकापुर जाने वाले यात्रियों के लिए भी अच्छी खबर है। इस रूट पर चलने वाली इंटरसिटी ट्रेनों को दोबारा शुरू किया जा रहा है। 65 से 70 फीसदी बढ़े यात्री : कोरोना काल की दूसरी लहर जैसे ही धीमी पड़ी, ट्रेनों में एक बार फिर यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। जिन रूट की ट्रेनों को बंद किया गया, वहां लंबी दूरी की ट्रेनें चल रही थीं, जिनमें अब यात्रियों की तादात बढ़ने लगी है। अप्रैल अंत से मई माह के दौरान जहां यात्रियों की संख्या 10 से 15 फीसदी हो गई थी, वहीं एक जून के बाद ट्रेनों में 65 से 70 फीसदी तक संख्या बढ़ गई है। कमर्शियल विभाग लगातार यात्रियों की संख्या पर नजर रखे हुए है। इसलिए बंद कर दी थीं यह ट्रेनें : अप्रैल अंत से लेकर मई माह के अंत तक ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की लगातार संख्या काम हो रही थी। हालात इतने खराब हो गए थे कि अप्रैल माह के दौरान जबलपुर—इंदौर ओवरनाइट एक्सप्रेस में जबलपुर से महज पांच से दस यात्री ही सफर कर रहे थे। यही हाल चित्रकूट एक्सप्रेस के अलावा रीवा, सिंगरौली और अंबिकापुर इंटरसिटी का था। इस वजह से जबलपुर रेल मंडल के कमर्शियल विभाग ने इन ट्रेनों को बंद कर दिया था। यह ट्रेनें हैं अभी बंद: जबलपुर—हबीबगंज इंटरसिटी जबलपुर—इंदौर ओवरनाइट एक्सप्रेस जबलपुर—नागपुर अमरावती एक्सप्रेस जबलपुर—लखनउ चित्रकूट एक्सप्रेस जबलपुर—रीवा इंटरसिटी जबलपुर—सिंगरौली इंटरसिटी जबलपुर— अंबिकापुर इंटरसिटी जबलपुर—पुणे स्पेशल जबलपुर—यशवंतपुर जबलपुर—मुंबई स्पेशल जबलपुर—हाड़ा हमसफर जबलपुर—हरिद्धार स्पेशल यह ट्रेनें पहले होगी शुरू: जबलपुर—लखनउ चित्रकूट एक्सप्रेस जबलपुर—इंदौर ओवरनाइट जबलपुर— रीवा, सिंगरौली और अंबिकापुर इंटरसिटी जबलपुर—नागपुर अमरावती हाल ही में ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ी है। रिजर्वेशन और जनरल, दोनों कोचों में यात्री में इजाफा हो रहा है, जिसे देखते हुए हमने पांच ट्रेनों को फिर शुरू करने के लिए स्वीकृति मांगी है। हमारी तैयारी पूरी है, जैसे ही स्वीकृति मिलेगी, हम ट्रेनों को फिर से चलाना शुरू कर देंगे। विश्वरंजन, सीनियर डीसीएम, जबलपुर रेल मंडल