Site icon Yashbharat.com

इंडोनेशिया:यहां रिक्टर स्केल पर 5.7 की तीव्रता से लगे भूकंप के झटके

16 07 2019 arthquake 19403518 m

बाली। इंडोनेशिया में पिछले तीन दिनों में भूकंप को कई झटके महसूस किए गए है। बाली में मंगलवार को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए है। बताया जा रहा है कि रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्राता 5.7 नापी गई है। भूकंप स्थानीय समय अनुसार रात 12.18 बजे आया। फिलहाल किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

रविवार को जकार्ता में 7.3 की तीव्रता वाला भूकंप आया। मलबे में दबने की वजह से एक महिला की मौत हो गई, जबकि लगभग 160 घर ढह गए। भूकंप के बाद आने वाले झटकों की वजह से लोग अभी भी अपने घरों में लौटने को तैयार नहीं हैं। इंडोनेशियाई मौसम विभाग के बताया कि भूकंप के बाद से अबतक लगभग 52 बार भूकंप के आफ्टरशॉक्स महसूस किया गया है।

जानें, क्यों आता है भूकंप
धरती की ऊपरी सतह सात टेक्टोनिक प्लेटों से मिल कर बनी है। जहां भी ये प्लेटें एक-दूसरे से टकराती हैं, वहां पर भूकंप का खतरा पैदा हो जाता है।

भूकंप के दौरान ऐसा करने से बचें
– भूकंप के दौरान लिफ्ट का इस्तेमाल न करें
– बाहर जाने के लिए लिफ्ट की बजाय सीढ़ियों का इस्तेमाल करें
– कहीं फंस गए हों तो दौड़ें नहीं
– अगर गाड़ी या कोई भी वाहन चला रहे हो तो उसे फौरन रोक दें
– वाहन चला रहे हैं तो पुल से दूर सड़क के किनारे गाड़ी रोक लें
– भूकंप आने पर तुरंत सुरक्षित और खुले मैदान में जाएं
– भूकंप आने पर खिड़की, अलमारी, पंखे आदि ऊपर रखे भारी सामान से दूर हट जाएं

Exit mobile version