लंदन। इंग्लैंड बुधवार को भारत के खिलाफ बर्मिंघम टेस्ट मैच में जब मैदान में उतरेगा तो इतिहास रचा जाएगा। यह इंग्लैंड का 1000वां टेस्ट मैच होगा। इस ऐतिहासिक मौके के लिए इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने अपनी महानतम टेस्ट इलेवन की घोषणा की।
इस टीम में वर्तमान टेस्ट टीम के तीन खिलाडि़यों एलिस्टेयर कुक, जो रूट और जेम्स एंडरसन को जगह दी गई है। 6000 से ज्यादा इंग्लिश क्रिकेट फैंस ने वोटिंग के जरिए इस टीम का गठन किया। ईसीबी के साथ खराब संबंधों के बावजूद फैंस ने केविन पीटरसन को भी इस टीम में शामिल किया। इस टीम में डब्ल्यूजी ग्रेस, जिम लेकर और डेरेक अंडरवुड को जगह नहीं मिल पाई। टेस्ट क्रिकेट के 141 साल के इतिहास में यह पहला मौका होगा जब कोई टीम 1000वां टेस्ट मैच खेलेगी।
इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने कहा कि इस महानतम टीम में चुने जाने पर मैं खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। मैं क्रिकेट फैंस का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मुझे इस टीम में जगह दी। डेनिस कॉम्पटन और वॉली हैमंड जैसे महान खिलाडि़यों को इस टीम में जगह नहीं मिल पाई है। मेरे वर्तमान साथियों एलिस्टेयर कुक और जेम्स एंडरसन के योगदान को सराहा गया और उन्हें इस टीम में अपने साथ पाकर मैं बहुत खुश हूं।
टीम में सलामी बल्लेबाजों के रूप में कुक और महान लेन हटन को शामिल किया गया। इसके बाद मध्यक्रम में डेविड गॉवर, केविन पीटरसन और रूट को जगह दी गई। ऑलराउंडर के रूप में इयान बॉथम के अलावा किसी की जगह नहीं बनती थी जबकि विकेटकीपर के रूप में एलन नॉट पहली पसंद रहे। तेज गेंदबाजी आक्रमण में एंडरसन के अलावा फ्रेड ट्रूमैन और बॉल विलिस को शामिल किया गया जबकि ग्रीम स्वान ने स्पिनर के रूप में जगह हासिल की।
महानतम टेस्ट इलेवन : एलिस्टेयर कुक, लेन हटन, डेविड गॉवर, केविन पीटरसन, जो रूट, इयान बॉथम, एलन नॉट, ग्रीम स्वान, फ्रेड ट्रूमैन, जेम्स एंडरसन, बॉब विलिस।
-
Joanne Hicks World Record: 51 साल की उम्र में जोआन हिक्स ने रचा इतिहास; 94 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ बनीं इंटरनेशनल क्रिकेट में 5 विकेट लेने वाली सबसे उम्रदराज खिलाड़ी -
Neeraj Chopra: भारत को बड़ा झटका! चोट के कारण नीरज चोपड़ा इस सीजन से हुए बाहर; डायमंड लीग फाइनल्स और एशियन गेम्स में नहीं लेंगे हिस्सा -
डोपिंग मामले में UAE के बल्लेबाज आसिफ खान पर 15 महीने का बैन, ICC और WADA ने की कार्रवाई -
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: बुमराह का सिंहासन छिना, मिचेल स्टार्क बने दुनिया के नंबर 1 गेंदबाज -
प्रभात जयसूर्या पर ICC की कार्रवाई: भारत-श्रीलंका टेस्ट में तीसरे खिलाड़ी पर लगा जुर्माना -
ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, एमएस धोनी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ विदेशी धरती पर बने नंबर-1 भारतीय विकेटकीपर -
हॉकी वर्ल्ड कप 2026: आज मेजबान नीदरलैंड्स से टकराएगी टीम इंडिया, सेमीफाइनल के लिहाज से बेहद अहम मुकाबला -
कोलंबो पहुँची भारतीय टीम का इंडिया हाउस में भव्य स्वागत: श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले टीम का बढ़ा हौसला -
हॉकी वर्ल्ड कप 2026: भारतीय महिला टीम अजेय रहकर टॉप-8 में पहुँची, इंग्लैंड से मुकाबला 0-0 से ड्रॉ -
जो रूट ने की सचिन तेंदुलकर के 68 टेस्ट अर्धशतकों की बराबरी: क्या टूटेंगे ‘मास्टर ब्लास्टर’ के ये 3 बड़े रिकॉर्ड? -
BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026: त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने रचा इतिहास, भारत के लिए पदक पक्का -
दलीप ट्रॉफी 2026: वैभव सूर्यवंशी का टेस्ट फॉर्मेट में कड़ा इम्तिहान, 23 अगस्त से शुरू होंगे मुकाबले; जानें पूरा शेड्यूल -
IND vs SL: भारत ने गॉल टेस्ट 165 रनों से जीता; 10 विकेट लेने वाले मानव सुथार पर फिदा हुए कप्तान शुभमन गिल, की बड़ी भविष्यवाणी -
ICC Test Rankings: ट्रेविस हेड की बादशाहत खत्म, हैरी ब्रूक बने टेस्ट के नए नंबर-1 बल्लेबाज; जानें गिल और जायसवाल का हाल -
सानिया मिर्जा का दुबई विला: शाही इंटीरियर से लेकर सलमान खान के खास तोहफे तक, जानें घर की खासियतें -
National Sports Awards 2025: खेल मंत्रालय ने किया राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का ऐलान; 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड, देखें पूरी सूची -
गॉल में गूंजा राष्ट्रगान: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय टीम ने खेला अपना 600वां ऐतिहासिक टेस्ट मैच -
बांग्लादेश दौरा टलना लगभग तय- भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का ऐलान; 13 सितंबर से दिल्ली में खेले जाएंगे मैच -
हॉकी वर्ल्ड कप 2026: नीदरलैंड्स-बेल्जियम में होगा ‘भारत बनाम पाकिस्तान’ महामुकाबला; पाकिस्तानी टीम में बड़ा फेरबदल, नए कप्तान के साथ मैदान में उतरेगी पाक टीम -
Preity Zinta & Brett Lee: 16 साल बाद ‘अफेयर’ की अफवाहों पर खुला राज- ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ब्रेट ली ने प्रीति जिंटा संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी