Site icon Yashbharat.com

आशीष नेहरा ने बताई आखिरी इच्‍छा, 2020 टी20 वर्ल्‍ड कप में खेलें महेंद्र सिंह धोनी

ashish nehra son

हाल ही में अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से सन्‍यास लेने लेने वाले पूर्व क्रिकेटर आशीष नेहरा ने अपनी आखिरी इच्‍छा जाहिर की है। नेहरा ने एएनआई से बातचीत में कहा कि वे चाहते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी 2020 टी20 वर्ल्‍ड कप में भारत की तरफ से खेलें। नेहरा का यह बयान ऐसे समय में आया है जब धोनी पर टी20 से सन्‍यास लेने के लिए दबाव बन रहा है। न्‍यूजीलैंड के खिलाफ हालिया सीरीज में बडे़ स्‍कोर का पीछा करते हुए तेजी से रन न बनाने पर कई पूर्व क्रिकेटरों ने धोनी की आलोचना की। नेहरा ने कहा, ”हर घर में आपको बुजुर्गों की जरूरत पड़ती है। मुझे लगता है कि अगले दो-तीन साल या जबतक उसका शरीर साथ देगा, वो खेलेगा। क्रिकेट शर्तों का खेल है और इसमें परफॉर्म करना आसान नहीं है। अगर ऐसा मेरे दिमाग में होता या मैं कोच या कप्‍तान होता तो मैं उसके सिर पर बैठ जाता कि उसे खेलना ही है। मैं ये नहीं कह रहा कि वह खेलता है और परफॉर्म नहीं करता। अगर वह परफॉर्म नहीं कर रहा होगा तो वह पहला ऐसा बंदा होगा जो हाथ उठाकर कहेगा कि मैं रिटायर हो रहा हूं। लेकिन निजी तौर पर मुझे लगता है कि हमें एमएस धोनी को उनकी क्रिकेट खेलने छोड़ देना चाहिए।”

Exit mobile version