नवाब मलिक ने आज सुबह-सुबह दो ट्वीट किए हैं। उन्होंने लिखा, ”7 दिसंबर 2006 को रात 8 बजे समीर दाऊद वानखेड़े और सबना कुरैशी का अंधेरी (पश्चिम) मुंबई के लोखंड वाला परिसर में निकाह हुआ था।” उन्होंने आगे कहा, ”मेहर की रकम 33000 रुपये थी। गवाह नंबर 2 अजीज खान समीर दाऊद वानखेड़े की बड़ी बहन यास्मीन दाऊद वानखेड़े का पति था।”
वानखेड़े के पिता ने कहा : मेरा नाम ज्ञानदेव है, दाऊद नहीं
समीर वानखेड़े के पिता ने सोमवार को कहा कि उनका नाम ज्ञानदेव है न कि दाऊद, जैसा कि राकांपा नेता और महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने दावा किया है। एक समाचार चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनका बेटा महाकाव्य ‘महाभारत’ के अभिमन्यु की तरह है जो दुश्मनों से घिरा हुआ है, लेकिन वह अर्जुन की तरह इस ‘चक्रव्यूह’ से बाहर आ जाएगा। मलिक पर पलटवार करते हुए समीर के पिता ने कहा कि राकांपा नेता बहुत निचले स्तर की राजनीति कर रहे हैं।
