Site icon Yashbharat.com

आर्यन खान केस के बीच सुहाना का मां गौरी के लिए प्यारा पोस्ट, शेयर की शाहरुख के साथ रोमांटिक फोटो

20211008 095845

शाहरुख खान का परिवार इस वक्त मुश्किल वक्त से गुजर रहा है। उनके बेटे आर्यन खान का नाम ड्रग केस में हैं। मामले की जांच चल रही है। इस दौरान सुहाना न्यू यॉर्क में हैं।

सोशल मीडिया पर ऐक्टिव रहने वाली सुहाना ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां गौरी और पिता शाहरुख खान की प्यारी तस्वीर पोस्ट की है। साथ में मां को बर्थडे विश किया है।

(आज 8 अक्टूबर) को गौरी खान का बर्थडे है और आज ही उनके बेटे आर्यन की बेल की सुनवाई होनी है। आर्यन 14 दिन की जूडिशल कस्टडी में हैं।

रितिक का पोस्ट किया था लाइक

फैमिली टेंशन के बीच शाहरुख खान की बेटी सुहाना ने अपनी मां गौरी खान को बर्थडे विश किया है। सुहाना ने अपने मॉम-डैड की पुरानी खूबसूरत तस्वीर पोस्ट करके लिखा है, हैपी बर्थडे मां। सुहाना अपनी पढ़ाई के लिए न्यू यॉर्क में हैं। रीसेंटली रितिक रोशन ने आर्यन खान के लिए मोटिवेशनल पोस्ट किया था। इस पोस्ट को भी सुहाना ने लाइक किया था। सुहाना आर्यन से छोटी हैं। उनकी उम्र 21 साल है।

 

Exit mobile version