Site icon YASHBHARAT.COM

आर्मी चीफ बोले- जरूरत पड़ी तो फिर करेंगे सर्जिकल स्ट्राइक

Untitled 6

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने पाकिस्तान को एक कड़ा संदेश देते हुए सोमवार को कहा कि जरूरत पड़ने पर नियंत्रण रेखा के पार स्थित आतंकवादी शिविरों पर भारत दोबारा सर्जिकल स्ट्राइक कर सकता है। सेना प्रमुख रावत ने कहा कि सीमापार से घुसपैठ जारी रहेगी क्योंकि नियंत्रण रेखा के पार स्थित वे शिविर अभी भी सक्रिय हैं जहां से आतंकवादी भेजे जाते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि सेना आतंकवादियों को कब्रों में भेजने के लिए तैयार है। रावत ने कहा, ‘‘सर्जिकल स्ट्राइक एक संदेश था, जो हम उन्हें देना चाहते थे और वे वह समझ गए हैं जो हमारा मतलब था कि चीजें जरूरत पड़ने पर दोहराई जा सकती हैं।’’ जनरल रावत ने कहा कि सरहद के उस पार जो आतंकवादी हैं, वो तैयार बैठे हैं। हम भी उनके लिए इस तरफ तैयार बैठे हैं। उन्होंने कहा, वो आतंकवादी इधर आएंगे और हम उन्हें रिसीव करके, ढाई फुट जमीन के नीचे भेजते रहेंगे।

Exit mobile version