Site icon Yashbharat.com

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव को दिल्ली एम्स किया गया शिफ्ट

lalu-yadav

Lalu Prasad Yadav Health News : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की हालत नाजुक बनी हुई है। अब उनका इलाज दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में होगा। आठ सदस्यीय मेडिकल टीम ने यादव को दिल्ली ले जाने का फैसला लिया।

जेल प्रशासन से मंजूरी मिलने के बाद रांची पुलिस की निगरानी में उन्हें विशेष विमान से शिफ्ट किया गया। बता दें इससे पहले चारा घोटाले में सजा काट रहे पूर्व सीएम का रांची के रिम्स (RIMS) में इलाज चल रहा था। इससे पहले शुक्रवार को लालू प्रसाद यादव के अलग-अलग टेस्ट हुए। जिसमें इको, एक्स-रे, कोरोना, बल्ड, एचआरसीटी शामिल थी। इसमें निमोनिया के अलावा सारी रिपोर्ट सामान्य आई है। लेकिन जांच में फेफडों नें संक्रमण पता चला है। बताया जा रहा है कि उनके फेफड़े में पानी भर गया है।

तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत में बताया कि लालू प्रसाद के चेहरे पर काफी सूजन है। वे पहले से ज्यादा काफी कमजोर हो गए हैं। शुक्रवार को उनकी हालत गंभीर होने पर राबड़ी देवी और दोनों बेटे तेजस्वी और तेजप्रताप अस्पताल में मिलने पहुंचे। वह करीब 5 घंटे तक लालू के साथ रहे। बता दें 5 अगस्त 2020 को आरजेडी मुखिया को कोरोना डर से रिम्स डायरेक्टर के बंगले में शिफ्ट किया गया। दिसंबर में बंगले से फिर पेइंग वार्ड शिफ्ट किया गया।

Exit mobile version