भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के बाद संपत्ति विरूपण के तहत तीन लाख 44 हजार 477 मामले रजिस्टर्ड किए गए. इनमें शासकीय संपत्ति विरूपण के दो लाख 75 हजार 940 और निजी संपत्ति विरूपण के 68 हजार 537 प्रकरण रजिस्टर्ड करते हुए.
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के बाद जमीनी स्तर पर कार्रवाई का दौर जारी है. चुनाव आयोग के निर्देश के बाद जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहा है. छह अक्टूबर को आचार संहिता लगी और इसके बाद से दस अक्टूबर तक यानी पांच दिन के अंदर 321 अवैध हथियारों को जब्त किया गया, तीन हजार 874 गैर जमानती वारंट तामील किए गए और 8 हजार 715 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई.
संपत्ति विरूपण के तहत तीन लाख 44 हजार 477 मामले रजिस्टर्ड किए गए. इनमें शासकीय संपत्ति विरूपण के दो लाख 75 हजार 940 और निजी संपत्ति विरूपण के 68 हजार 537 प्रकरण रजिस्टर्ड करते हुए. 3 लाख 26 हजार 452 प्रकरणों में कार्रवाई की गई. इसके साथ ही वाहनों के दुरुपयोग के 874 प्रकरण रजिस्टर्ड किए गए.
आचार संहिता लगने के बाद निर्वाचन आयोग की कार्रवाई-
10 अक्टूबर तक 321 अवैध हथियार जब्त किए गए.
थानों में 63 हजार 510 हथियार जमा कराए गए.
3 हजार 874 गैर जमानती वारंट तामील किए गए.
8 हजार 715 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई.
सम्पत्ति विरूपण के तहत 3 लाख 44 हजार 477 मामले रजिस्टर्ड.
शासकीय सम्पत्ति विरूपण के 2 लाख 75 हजार 940 प्रकरण.
निजी सम्पत्ति विरूपण के 68 हजार 537 प्रकरण.
संपत्ति विरूपण के 3 लाख 26 हजार 452 प्रकरणों में कार्रवाई.
वाहनों के दुरुपयोग के 874 प्रकरण रजिस्टर्ड.
Share this:

