आया था नया साल मनाने और पहुंच गया थाने

जबलपुर नगर संवाददाता। चोरी एवं लूट की योजना बनाने वाले आरोपी को आज तड़के जीआरपी ने मुखबिर की सूचना पर दबोच लिया पकड़ा गया आरोपी पांच साल से जीआरपी को चकमा देकर गुजरात के अहमदाबाद में मजदूरी करने चला गया था जो नया साल मनाने के लिये विगत दो दिन पूर्व अपने घर आया हुआ था।
सूचना पर आज तड़के जीआरपी ने दबोचा
इस संबंध में जीआरपी ने बताया कि पनागर थाना के अंतर्गत आने वाले ककरहैया ग्राम का रहने वाला23 वर्षीय दिनेश गोंटिया उर्फ मिथुन पिता चेतराम गोटिया मौका मिलते ही ट्रेनों मेंं चोरी की वारदातों को अंजाम देता था साथ वर्ष 2014 में लूट कही योजना बना रहा था जिसे जीआरपी ने पकड़ कर रेल न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया जो जमानत में छूटने के बाद न्यायालय द्वारा जारी पेशी मे गैर हाजिर हो रहा था जिसका स्थाई वारंट जारी किया गया था।
जीआरपी ने उक्त बदमांश को पकड़ने के लिये अपना मुखबिर तंत्र मजबूत किया जिससे सूचना मिली कि उक्त आरोपी गुजरात के अहमदाबाद में मजदूरी करता है और वह हाल ही में नये साल का जश्र मनाने के लिये अपने घर ककरहाई आया हुआ है
मुखबिर से उक्त सूचना मिलते ही जीआरपी तत्काल हरकत में आई और रेल पुलिस अधीक्षक आरके डेहरिया के निर्देशन में थाना प्रभारी एमएल बर्मन,प्रा.आ.सुशील सिंह एवं राजेंन्द्र मिश्रा आज सुबह मौके पर पहुंचे तो उक्त शातिर बदमांश ने जीआरपी को आते देख भागने का प्रयास किया
जिसे बाद में घेराबंदी कर दबोच लिया पकड़े गये इस आरोपी से जीआरपी अन्य मामलों मेंं भी पूछताछ करने मे लगी हुई है। इस आरोपी उपर चोरी एवं लूट की योजना में एक हजार का ईनाम भी घोषित किया गया था।








