Site icon Yashbharat.com

आम आदमी के लिए खुशखबरी! 35 रुपये सस्ता हुआ रसोई गैस सिलेंडर

lpg cylinder price 01 11 2017

भोपाल। इस साल की वित्त वर्ष की शुरुआत बड़ी उथल-पुथल के साथ हुई है. जहां एक तरफ पेट्रोल और डीजल की कीमत के लगातार बढ़ने से आम आदमी परेशान है. तो वहीं अब उस आग पर पानी डालते हुए घरेलूगैस सिलेंडर सस्ता हो गया है.

बता दें कि वित्त वर्ष 2018-19 के पहले ही दिन सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर समेत कर्मिशियल सिलेंडर की कीमतों में भी कमी आई है.

इतना सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती की है. बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत में 35.50 रुपये की कटौती की गई है. जबकि पांच किलो के एलपीजी सिलेंडर पर भी 15 रुपये घटाए गये हैं. इसी तरह 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में भी 54 रुपये की कटौती की गई है.


इसलिए सस्ता हुआ गैस सिलेंडर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट के बाद तेल कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर और कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटा दिये हैं. सिलेंडर की बढ़ी हुई दरें एक अप्रैल से लागू हो गई हैं.

आपके शहर में है कीमत
एक अप्रैल से लागू हुई नई दरों के बाद दिल्ली में सिलिंडर का दाम 491.35 रुपये, कोलकता में 494.33 रुपये, मुंबई में 489.04 रुपये और चेन्नई में 479.44 रुपये हो गये हैं.

Exit mobile version