Site icon Yashbharat.com

आमनपुर में दो टालों में धधकी आग, मची अफरातफरी

DSC 1920

जबलपुर। आज अल सुबह आमनपुर क्षेत्र के शुक्ला नगर में उसे समय अफरातफरी मच गई जब यहां स्थित माखीजा टिम्बर में अचानक आग भड़क गई। जिसने देखते देखते विकराल रूप धारण कर लिया।
इस घटना की सूचना तत्काल नगर निगम के दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही चार वाहन और टेंकर मौके पर पहुंचे और आग को काबू में करने के प्रयास किए लेकिन तब तक आग बाजू में ही स्थित अतुल टिम्बर तक फैल चुकी थी। सुबह करीब सात बजे इस अग्रिकांड की सूचना पर फायर बिग्रेड पहुची। सूत्रों के मुताबिक टालों में भड़की आग पर करीब दस बजे तक पूरी तरह से काबू नहीं किया जा सका था। नगर निगम के दमकल कर्मी संसाधनों के माध्यम से आग को काबू में करने की मशक्कत में लगे थे। आग से क्षेत्र में अफरा तफरी और दहशत का माहौल निर्मित हो गया था। आग किन कारणों से लगी यह अभी स्पष्ठ नहीं हो पाया है । इस अग्रिकांड में लाखों रूपए के नुकसान की आशंका दमकल सूत्रों ने जताई है। जबकि टाल मालिक अभी कुछ कहने की स्थिति में नहीं है।

Exit mobile version