Site icon Yashbharat.com

आप विधायक के बिगड़े बोल बीजेपी सांसद को बताया “नचनियां” अध्यक्ष

नई दिल्ली। मश्हूर भोजपुरी एक्टर से बीजेपी सांसद बने मनोज तिवारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के गांधीनगर विधानसभा सीट से पूर्व विधायक अनिल वाजपेयी ने आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया है। उन्होंने सीलिंग के खिलाफ विरोध दर्ज कराते हुए मनोज तिवारी को ‘नचनिया अध्यक्ष’ तक कह दिया। जिसके बाद दिल्ली की सियासत में गर्मी बढ़ गई है।

एमसीडी का ज्वॉइंट सेंशन
दिल्ली में कई दिनों से सीलिंग चल रही है। जिसका आम आदमी पार्टी व कांग्रेस के साथ स्थानीय लोग भी भारी विरोध कर रहे हैं। लगातार विरोध को बड़ता देख सीलिंग के मसले पर बीजेपी शासित तीनों एमसीडी ने शनिवार जॉइंट सेशन बुलाया था। इसी दौरान सीलिंग के विरोध में आम आदमी पार्टी के पार्षदों और पूर्व विधायकों में राउस एवेन्यू दफ़्तर से लेकर सिविक सेंटर तक पोस्टर हाथों में लेकर नारेबाजी की और मार्च निकाला। सीलिंग का विरोध करते करते आम आदमी पार्टी के प्रदर्शनकारीयों ने सिविक सेंटर के भीतर पहुंचकर नारेबाज़ी करने लगे।

विरोध में पहना ताले की माला 
आम आदमी पार्टी के पार्षद सीलिंग वाले ताले की माला पहनकर सिविक सेंटर पहुंचे और बीजेपी पर कन्वर्जन चार्ज के नाम वसूली करने का आरोप लगाया है। आम आदमी पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट की मॉनिटरिंग कमेटी से सीलिंग के मसले की दोबारा समीक्षा करने की अपील भी की है। दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी अभिनेता और भोजपुरी गायक है। राजनीति के साथ-साथ मनोज तिवारी कई भोजपुरी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं और बॉलीवुड की कई फिल्मों के लिए गाने भी गाए हैं। दिल्ली में बिहार से आने वाले बड़ी आबादी रहते है इसी के मद्देनजर प्रवासियों के वोट को साधने के लिए पार्टी ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष का जिम्मा सौंपा है।

Exit mobile version