Site icon Yashbharat.com

आधी रात से पेट्रोल और डीजल होगा सस्ता, सरकार ने घटाई एक्साइज ड्‍यूटी

wp image 2145871669.

नई‍ दिल्ली। सरकार ने पेट्रोल और डीजल से एक्साइज ड्‍यूटी घटाने का निर्णय लिया जिसके चलते मंगलवार आधी रात से पेट्रोल और डीजल सस्ता हो जाएगा।

वित्त मंत्रालय ने पेट्रोल और डीजल पर से बेसिक एक्साइज ड्‍यूटी की दर प्रति लीटर 2 रुपए घटाने का फैसला किया है। जानकारों के मुताबिक पेट्रोल डीजल की एक्साइज ड्यूटी में कटौती से सरकार को एक साल में 26,000 करोड़ रुपए के राजस्व का नुकसान होने का अनुमान है। मौजूदा वित्त वर्ष के बाकी महीनों के लिए यह रकम 13,000 करोड़ रुपए होगी। पेट्रोल और डीजल (ब्रांडेड और नॉन-ब्रांडेड) की एक्साइज ड्यूटी में यह कटौती 4 अक्टूबर से लागू हो जाएगी।

पेट्रोलियम और नेचरल गैस मिनिस्टर धर्मेंद्र प्रधान ने कुछ दिनों पहले कहा था कि दिवाली तक पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट आ सकती हैं। केंद्र सरकार ने जब से रोज फ्यूल की कीमतों के निर्धारण की घोषणा की थी तब से इनकी कीमत आसमान छूने लग गई थी। मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 70.88 रुपए प्रति लीटर थी जबकि मुंबई में यह कीमत 79.99 रुपए थी।

एक्साइज ड्‍यूटी में कटौती के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 68.83 रुपए हो जाएगी जबकि डीजल की कीमत 57.07 रुपए होगी।

Exit mobile version