Site icon Yashbharat.com

आतिशबाजी के दौरान CM शिवराज के कार्यक्रम में लगी आग, मची अफरा-तफरी

785803 cm shivraj bhopal

भोपालः राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में बड़ी चूक देखने को मिली. सीएम स्कूल शिक्षा विभाग के एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे. कार्यक्रम के समापन के दौरान हुई आतिशबाजी के बाद अचानक से आग लग गई. जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. इस दौरान सीएम शिवराज, उनकी पत्नी साधना सिंह और स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार कार्यक्रम में मौजूद थे. गनीमत रही कि आग पर जल्दी काबू पा लिया गया.

 

अनुगूंज कार्यक्रम में पहुंचे थे सीएम शिवराज
दरअसल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम ‘अनुगूंज-2021’ के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे. कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने प्रस्तुतियां दी, जैसे ही अंतिम प्रस्तुति खत्म हुई तो आतिशबाजी शुरू हो गई. इस दौरान ही अचानक से आग लग गई. मंच के पास आग लगते ही हड़कंप मच गया. जैसे ही आग ली तो सीएम शिवराज के सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें कवर लिया. हालांकि मुख्यमंत्री ने खुद आगे आकर आग पर काबू पाने के निर्देश दिए.

Exit mobile version