Site icon Yashbharat.com

आज होगी बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक, उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा

pm amit

भोपाल: विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों में उम्मीदवारों के चयन को लेकर कोशिशें जारी हैं। कांग्रेस के बाद अब बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 20 अक्टूबर को दिल्ली के बीजेपी मुख्यालय में होगी, इस दौरान बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह, सीईसी के सभी सदस्‍य और राज्‍यों के मंत्री मौजूद रहेंगे। मध्यप्रदेश से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के अलावा भी कई अन्य नेता भी इस बैठक में शामिल होंगे।

सूत्रों के अनुसार इस बैठक में प्रत्याशियों की पहली सूची पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद नाम तय किए जाएंगे। इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने भी उम्मीद्वारों को लेकर दिल्ली में बैठक की थी। वहीं सोशल मीडिया पर फर्जी सूचियों का दौर जारी है। हाल ही में कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी की गई थी, जिसे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने फर्जी करार दिया था। लिस्ट कौन जारी कर रहा है, यह किसी को नहीं पता।

Exit mobile version