Site icon Yashbharat.com

आज से 28 मई की रात तक इन राज्‍यों में भारी बारिश की आशंका

weather update

Weather Alert: देश में इन दिनों गर्मी का कहर है। लेकिन इस बीच लगातार बारिश का भी असर बना हुआ है। प्री-मानसून की बारिश के तौर पर बीते दो दिनों से कुछ राज्‍यों में आंधी, तेज हवाओं और बारिश का क्रम जारी है। भारतीय मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले 12 घंटों में कुछ शहरों में बारिश हो सकती है, जबकि स्‍कायमेट वेदर का अनुमान है कि अगले 24 घंटों में कई शहरों में तेज बारिश की संभावना है। आइये जानते हैं इस बारिश से कौन से शहर प्रभावित हो सकते हैं।

मौसम विभाग के अनुसार उत्‍तर प्रदेश के मथुरा, आगरा, टुंडला, फिरोज़ाबाद, एटा, राजस्‍थान के दीग, भरतपुर, हरियाणा के करनाल, गोहाना आदि शहरों में आज 27 मई की देर शाम को हल्‍की बारिश और आंधी चलने की संभावना है।

– स्‍कायमेट के मुताबिक राजस्थान के लोगों के लिए खुशखबरी है कि जल्द ही गर्मी की आफत से लोगों को जल्द छुटकारा मिलेगा। बताया जाता है कि अब जल्द ही राजस्थान में मौसम बदलेगा, बारिश होगी, तापमान में गिरावट होगी जिससे भीषण गर्मी से लोगों को काफी राहत मिलेगी।

अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में मौसम तेजी से बदल सकता है। यहां कई इलाकों में तेज बारिश की गतिविधियां हो सकती हैं। पूर्वोत्तर राज्यों में कई जगहों पर मूसलाधार वर्षा के साथ तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है।

– अगले 24 घंटों के दौरान आंतरिक तमिलनाडु में दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। जबकि उत्तर भारत के पहाड़ों पर एक-दो जगहों पर बारिश होने की संभावना है।

– अगले 24 घंटों के दौरान केरल, दक्षिणी कर्नाटक और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज़ बौछारें गिर सकती हैं।

मौसम के जानकारों का अनुमान है कि 29 मई से उत्तरी राजस्थान के उन्हीं इलाकों में बारिश शुरू होगी जहां पर तापमान सबसे ज्यादा रिकॉर्ड किया जा रहा है। इसके बाद यहां धीरे-धीरे राजस्थान के मध्य और दक्षिणी तथा पूर्वी जिलों में भी बारिश का क्रम शुरू हो जाएगा।

राजस्‍थान का चुरू पिछले कई दिनों से देश के सबसे गर्म शहरों में शीर्ष स्‍थान पर बना हुआ है। आज नया रिकॉर्ड बना क्योंकि पारा 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है। दिल्ली एनसीआर के लिए हीट वेव अलर्ट है। यहां 27 मई 2020 तक कई जिलों में दिन के दौरान मध्यम धूल भरी गर्म हवाओं का कहर रहेगा। मौसम बहुत गर्म हो जाएगा। राजस्थान के लिए हीटवेव अलर्ट है। यहां 28 मई 2020 तक कुछ जिलों में गर्मी को लेकर गंभीर हालात बने रह सकते हैं। राजस्थान के उत्तरी और पश्चिमी जिलों में अगले 48 घंटों तक यानी 28 मई तक इसी तरह से गर्मी का विकराल रूप देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में मानसून आगे बढ़ा है। लेकिन उत्तर-पश्चिम में सूखी हवाओं के कारण उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में तापमान कई जगह बढ़ सकता है। खासकर पश्चिमी राजस्थान और विदर्भ में हालात काफी खराब हो सकते हैं। इसके अलावा हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और बिहार, पंजाब, झारखंड, ओडिशा के कुछ इलाकों में भारी गर्मी के आसार हैं।

#WeatherUpdate: Heat wave in New Delhi, Maximum temp 46°C

▪️ Mumbai: Maximum temperature to remain around 35°C

▪️ Chenna: Partly cloudy sky, temperature between 30°C-36°C

▪️ Kolkata: Maximum temperature will be around 35°Chttps://t.co/XLBoVhgJuk

— All India Radio News (@airnewsalerts) May 27, 2020

मध्य भारत में छत्तीसगढ़ से तेलंगाना और रायलसीमा होते हुए आंतरिक तमिलनाडु तक एक ट्रफ बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिमी भागों पर एक चक्रवाती क्षेत्र बना हुआ है।#weather #WeatherUpdate #WeatherForecasthttps://t.co/Lpv50MFSqL

— SkymetWeather (@SkymetWeather) May 26, 2020

अनुमान है कि 29 मई से उत्तरी राजस्थान के उन्हीं इलाकों में बारिश शुरू होगी जहां पर तापमान सबसे ज्यादा रिकॉर्ड किया जा रहा है। धीरे-धीरे राजस्थान के मध्य और दक्षिणी तथा पूर्वी जिलों में भी बारिश शुरू होगी।#weather #heatwave #Rajasthan #Locustsattackhttps://t.co/8bxfhRH8xD

— SkymetWeather (@SkymetWeather) May 26, 2020

संभावना है कि जल्द ही मॉनसून लंबे छलांग लगाएगा और केरल में दस्तक देगा।#monsoon #Monsoon2020 https://t.co/yLdWP1h5Hi

— SkymetWeather (@SkymetWeather) May 26, 2020

Exit mobile version