Site icon Yashbharat.com

आज शुरू हो सकती है रमनगरा पाईप लाईन की टेस्टिंग

IMG 20200526 WA0000

जबलपुर, (यशभारत अपडेट@आशीष शुक्ला) पिछले तीन दिन से शहर में रमनगरा पाइप लाईन से जलापूर्ति बाधित होने की वजह से जलसंकट पैदा हो गया है।

देर रात अपर आयुक्त रोहित कौशल पाइप लाइन के सुधार के लिए निगम का अमला के साथ खुद मौजद थे।अमला भी युद्धस्तर पर जुटा हुआ था ।जिसके चलते अब लगभग काम पूरा हो चुका है।

पता चला है कि बहुत हैवी प्लस्टिक की पाईप रहती है जिसे ठीक कर लिया गया है उसके ऊपर सीमेंट लोहे का मजबूत मकड़जाल बनाया जाता है जिससे दोबारा पानी का रिसाव न हो जिसको सूखने में 14-20 घंटे लगेंगें। इसके बाद टेस्टिंग की जाएगी यदि सब कुछ ठीक ठाक रहा तो कल देर रात या बुधवार सुबह तक जनता पानी मिल जाएगा।

Exit mobile version