भोपाल। मध्यप्रदेश में 22 कांग्रेस के विधायक ने इस्तीफा दे दिया। इसके बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस छोड़ी तब से लेकर 7 घण्टे का समय बीत गया सिंधिया ने भाजपा ज्वाइन नहीं की। अब खबर मिल रही कि सिंधिया 13 मार्च को भोपाल में किसी बड़े आयोजन के साथ बीजेपी में आ सकते हैं। उधर कांग्रेस के लिए खबर फिर से खराब यह है कि कांग्रेस विधायक दल की बैठक में 28 विधायक नहीं पहुंचे अब सवाल यह है 6 विधायक नहीं आये हालांकि इसमे सपा बसपा के भी विधायक शामिल थे। उधर प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह ने दावा किया कि अभी कांग्रेस के 13 विधायक और टूट सकते हैं।
इधर भाजपा विधायक दल की बैठक में शिवराज सिंह ने साफ किया कि विधायक दल के नेता गोपाल भार्गव ही हैं। इस बीच भाजपा विधायक दल की बैठक में नोरोत्तम मिश्रा को सीएम बनाने की मांग के नारे लगे।
दूसरी तरफ दिल्ली में भाजपा चुनाव समिति की बैठक चल रही थी। कुलमिलाकर आज जहां मध्यप्रदेश की राजनीति सुबह थी वहीं है केवल समय के गुजरने के साथ कांग्रेस के विधायकों के टूटने की आशंका बढ़ गई है।

