आज गूंजेगा फाइटर जेट से आसमान, कोरोना वॉरियर्स को सलामी देंगे देश के फ्रंट लाइन वॉरियर्स

नई दिल्ली. देश के फ्रंटलाइन वॉरियर्स यानी सेना, वायुसेना, नौसेना और कोस्टगार्ड्स ने देश के कोरोना वॉरियर्स को सलामी देने का फैसला किया है। इस मौके पर वायुसेना रविवार को दो फ्लाय पास्ट करेगा। एक कश्मीर से कन्याकुमारी होते हुए त्रिवेंद्रम और कोयंबटूर तक और दूसरा गुवाहाटी से अहमदाबाद तक। ये देश के चुनिंदा राज्यों की राजधानी में नजर आएगा।

ऐसी परेड के लिए कोऑर्डिनेशन अहम होता है, जिसके लिए जो पायलट इसमें शामिल हैं, उन्होंने शनिवार को ट्रायल फ्लाय किया है। सभी पायलट ने साथ प्रैक्टिस भी की है। रूट प्लान तैयार है। मौसम चैक कर लिया गया है। प्लेन भी तैयार हैं। देश के सबसे एक्सपीरियंस्ड और सीनियर पायलट इस फ्लाय पास्ट में हिस्सा ले रहे हैं। वायुसेना के करीब 12 एयरक्राफ्ट इसमें शामिल होंगे। इनमें 9 फाइटर प्लेन और 3 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट होंगे।

चुनिंदा शहरों के अस्पतालों पर हेलिकॉप्टर से फूल बरसाए जाएंगे और यहीं सेना का बैंड परफॉर्म करेगा। सुबह 7 बजकर 25 मिनट पर कश्मीर से शुरू होने वाला फ्लाय पास्ट शाम 5 बजकर 55 मिनट पर कोयंबटूर में खत्म होगा। जिन शहरों को एयरमार्क किया है, वहां लोगों को ये विमान अपनी छत से नजर आएंगे।

ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट 10 से 12 घंटे उड़ान भर सकता है

कश्मीर से कन्याकुमारी के बीच फ्लाय करने जा रहा ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट सी 130 10-12 घंटे तक लगातार उड़ानभर सकता है। यह सबसे ताकतवर ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट है। ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट कश्मीर से उड़ान भरेंगे, जबकि सुखोई अलग-अलग बेस से उड़ान भरेंगे और सीक्वेंस को फॉलो करेंगे।

ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट कश्मीर से उड़ान भरेंगे।

एक दिन की प्रैक्टिस में पहली बार फ्लाय पास्ट
1 मई को फैसला हुआ और 3 मई को फ्लाय पास्ट हो रहा है। यह पहला मौका है, जब किसी फ्लाय पास्ट के लिए एक ही दिन की प्रैक्टिस का वक्त मिला है। अभी तक फ्लाय पास्ट के लिए महीनों प्रैक्टिस की जाती है। इस फ्लाय पास्ट के लिए तैयारी का ज्यादा मौका तो नहीं मिला लेकिन वायुसेना अपनी लगातार चलने वाली ट्रेनिंग और ट्रायल के बूते इसे अंजाम देगी। जबकि अमेरिका ने न्यूयॉर्क में कोरोना वॉरियर्स के सम्मान में ही कुछ दिन पहले एक फ्लाय पास्ट किया था, जिसके लिए एक महीने प्रैक्टिस की थी।

फाइटर जेट का प्लान

ट्रांसपोर्ट विमान की फ्लाय पास्ट

दिल्ली में सुखोई, सी130 के अलावा मिग और जगुआर भी
इस एरियल सैल्यूट के लिए दिल्ली में सुबह 10 से 10.30 बजे का समय तय है। यहां फाइटर एयर फॉर्मेशन में सुखोई 30, मिग 29 और जगुआर राजपथ पर होंगे। इसके अलावा एक सी-130 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट दिल्ली और एनसीआर इलाके में फ्लाय पास्ट करेगा।

वहीं, देशभर में हेलिकॉप्टर सुबह 9 बजे से 10.30 बजे के बीच पुलिस वॉर मेमोरियल और कोविड अस्पतालों पर फूल बरसाएंगे। सुबह 10 से 10:30 बजे के बीच देशभर में कोरोना मरीजों के लिए तय अलग-अलग अस्पतालों के बाहर मिलिट्री बैंड देशभक्ति की धुनें बजाएंगे। यह डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ के सम्मान में होगा। दिल्ली के जिन अस्पतालों का नाम इस लिस्ट में शामिल हैं वे हैं – एम्स, दीनदयाल अस्पताल, जीटीबी, लोकनायक, राममनोहर लोहिया, सफदरजंग, श्रीगंगाराम, बाबा साहेब अम्बेडकर, मैक्स साकेत, रोहिणी, अपोलो इंद्रप्रस्थ और आर्मी रिसर्च एंड रेफरल।

देश के अस्पताल जो लिस्ट में शामिल हैं

लॉकडाउन के चलते बेहतर होगी एयर विजिबिलिटी
हेलिकॉप्टर पायलट और डिफेंस पीआरओ विंग कमांडर शैलेंद्र पांडे के मुताबिक देशभर में एयर ट्रैफिक बंद है, जिसका फायदा इस फ्लाय पास्ट को मिलेगा। इसके अलावा प्रदूषण कम है जिसके चलते विजिबिलिटी काफी अच्छी होगी। ये एयरक्राफ्ट एयरस्पेस सेफ्टी और पक्षियों का ध्यान रखते हुए 500-1000 मीटर की ऊंचाई पर उड़ेंगे।

मौसम ने साथ दिया तो कई शहरों में यह नजारा दिखेगा
मौसम ने साथ दिया तो हर उस शहर में लोग अपने घरों से ये फ्लाय पास्ट देख सकेंगे जिन्हें वायुसेना ने एयरमार्क किया है। विंग कमांडर पांडे के मुताबिक ऐसे फ्लाय पास्ट दिल्ली में ही होते थे। वो भी रिपब्लिक डे या फिर एयरफोर्स डे पर। पहली बार यूं देश के चारों कोनों को कवर किया गया है।

नौसेना के जहाजों पर रोशनी होगी
रविवार शाम 7:30 से रात 11:59 बजे के बीच मुंबई के गेट ऑफ इंडिया के नजदीक तैनात नौसेना के पांच जहाजों पर रोशनी की जाएगी। नौसेना की पश्चिमी कमान के इन जहाजों पर ‘इंडिया सैल्यूट्स कोरोना वॉरियर्स’ लिखे बैनर नजर आएंगे। शाम 7:30 बजे सायरन बजेगा और आतिशबाजी दिखेगी। ऐसा ही नजारा विशाखापट्‌टनम, पोरबंदर, कारवार, चेन्नई, कोच्चि और पोर्ट ब्लेयर में तैनात जंगी जहाजों पर भी नजर आएगा। पोरबंदर, रत्नागिरी, गोवा, पोर्ट ब्लेयर जैसी 24 अलग-अलग जगहों पर कोस्ट गार्ड के जहाजों पर भी रोशनी की जाएगी।

Exit mobile version