Site icon Yashbharat.com

आगरा में भीषण हादसा, फुटपाथ पर सो रहे सात लोगों पर कंटेनर चढ़ा, 6 की मौत

accidented contenor 1594182888

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में गुरुद्वारा गुरु का ताल के पास मंगलवार देर रात मथुरा की ओर जा रहा कंटेनर बेकाबू होकर हाईवे किनारे नाले के पटाव पर सो रहे लोगों पर चढ़ गया। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर हालत में एसएन इमरजेंसी में भर्ती है।पुलिस ने पीछा करके कंटेनर को रोक लिया। चालक और परिचालक को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि मैनपुरी के किशनी क्षेत्र के डांडिया गांव निवासी चालक मुनेश और क्लीनर सिंटू खाली कंटेनर लेकर मैनपुरी से गुरुग्राम को निकले थे।

मंगलवार रात करीब ढाई बजे कंटेनर लेकर वे ट्रांसपोर्ट नगर की ओर से मथुरा की ओर जा रहे थे। गुरुद्वारा गुरु का ताल कट को पार करते ही घुमावदार मोड़ है। इस मोड़ पर यह ट्रक अनियंत्रित हो गया। इसके बाद हाईवे से करीब 15 फीट बायीं ओर चला गया। हाईवे किनारे बने ढके हुए नाले के ऊपर चढ़ने के बाद कंटेनर करीब 25 फीट आगे बढ़ा और दो खम्भे तोड़ने के बाद शू शॉप के सामने सो रहे सात लोगों पर चढ़ गया। इसके बाद भी चालक ने ब्रेक नहीं लगाए।

 

Exit mobile version