Site icon Yashbharat.com

आकाश में सुंदर खगोलीय नजारा, एक सीध में आए गुरु- शुक्र ग्रह

21 02 2023 guru shukra 2023

आज मंगलवार की शाम आकाश में बेहद आकर्षक नजारा दिखा।  सुंदर व दुर्लभ खगोलीय दृश्‍य दिखाई दिया। 8 बजे बाद गुरु और शुक्र ग्रह एक सीध में स्‍पष्‍ट नज़र आए। जैसे ही लोगों को यह सूचना मिली, लोग अपनी छतों पर, मैदानों में जाकर इसे देखने लगे।

खगोल शास्‍त्र की भाषा में इसे कंजक्‍शन कहा जाता है। इसके अनुसार आज गुरु ग्रह सीध में ऊपर और शुक्र नीचे की तरफ दिखाई दिए। अंतरिक्ष के सबसे चमकीले ग्रह बृहस्पति और शुक्र, सूर्यास्त के ठीक बाद पश्चिमी आकाश में एक साथ नज़र आए। आकाश के उस हिस्से में इस समय कोई अन्य तारे दिखाई नहीं दिए।

Exit mobile version