Technology

आईफोन की बैटरी रिप्लेस करवाने से पहले पढ़े यह पूरी खबर

जालंधर।  आईफोन में आ रही बैटरी बैकअप की समस्या के बाद एप्पल ने यूजर्स से माफी मांगते हुए बैटरी रिप्लेसमेंट के लिए लगने वाली कीमत में कटौती की थी। एप्पल ने रिप्लेसमेंट प्रोग्राम के तहत आईफोन 6 व नए मॉडलों के लिए 79 डॉलर (लगभग 5000 रुपए) की कीमत वाली बैटरी को 29 डॉलर (लगभग 1850 रुपए) में रिप्लेस करने की बात कही थी।

लेकिन अब एक नई रिपोर्ट सामने आई है जिसमें बताया गया है कि एप्पल आईफोन की बैटरी को रिप्लेस करने से पहले बैटरी पर डायगनोक्टिक टैस्ट कर रही है। अगर यूजर कम कीमत पर बैटरी चाहते हैं तो पहले उन्हें इस डायगनोक्टिक टैस्ट से गुज़रना होगा तभी उन्हें कम कीमत पर बैटरी मिलेगी।

क्या है डायगनोक्टिक टैस्ट
एप्पल इस डायगनोक्टिक टैस्ट के तहत बैटरी की जांच कर रही है। मैकरूमर्स की रिपोर्ट के मुताबिक एप्पल बैटरी की क्षमता 80 प्रतिशत से नीचे होने पर ही बैटरी को बदल रही है और अगर बैटरी ठीक पाई जाती है तो कम्पनी बैटरी रिप्लेस करने से मना कर रही है फिर चाहे वह आईफोन का कोई भी मॉडल हो। रिपोर्ट के मुताबिक रिप्लेसमेंट प्रोग्राम के तहत कुछ आईफोन यूजर्स को एप्पल स्टोर्स से नई बैटरी देने से इनकार किया गया है क्योंकि उनके आईफोन में लगी बैटरी की क्षमता बिल्कुल ठीक थी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply