Site icon YASHBHARAT.COM

IPL के इतिहास में अब तक का बड़ा हादसा, विकेट कीपर के आंख में जा लगी गेंद

Ishan Kishan Injured

खेल डेस्क। आईपीएल के इतिहास में अब तक क्रिकेट के मैदान पर सबसे बड़ा हादसा हुआ है. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मुकाबले में विकेट कीपिंग करते हुए ईशान किशन गेंद लगने की वजह से चोटिल हो गए. उन्हें दर्द से कराहते हुए गंभीर हालत में मैदान के बाहर लेकर जाया गया है.

दरअसल, मैच के 13वें ओवर में हार्दिक पांड्या ने बाउण्ड्री लाइन से थ्रो फेंका, गेंद टप्पा खाने के बाद 19 वर्षीय ईशान की आंख के पास जाकर लगी. ईशान किशन जमीन पर गिरने के बाद तड़पते रहे. ईशान ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था, इस वजह से गेंद सीधे उनके चेहरे पर जाकर लगी.

गेंद लगने के बाद ईशान जमीन पर गिर पड़े और दर्द से तड़प रहे थे. मुंबई टीम के फिजियो तुंरत ग्राउण्ड पर पहुंचे और प्राथमिक उपचार दिया. इसके बावजूद ईशान का दर्द कम नहीं हुआ तो उन्हें मैदान से बाहर लेकर जाया गया. आदित्य तारे उनकी जगह वैकल्पिक कीपर के रूप में मैदान में उतरे. ईशान किशन की चोट कितनी गंभीर है इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है.

झारखंड की तरफ से खेलने वाले ईशान इंडिया अंडर 19 के कप्तान रह चुके हैं. आईपीएल के इस सीजन में अब तक ईशान ने चार मैचों में 93 रन बनाए हैं. मंगलवार को खेले गए मैच में ईशान किशन पहली गेंद पर जीरो पर आउट हो गए थे.

Exit mobile version