Site icon Yashbharat.com

lPL:धोनी की शानदार पारी भी काम नहीं आई , किंग्स इलेवन की चेन्नई सुपर किंग्स पर रोमांचक जीत

r ashwin15 2018415 23195 15 04 2018

मोहाली। किंग्स इलेवन ने रविवार को आईपीएल 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स पर 4 रन से शानदार जीत दर्ज की। क्रिस गेल की तूफानी फिफ्टी की मदद से किंग्स इलेवन ने 7 विकेट पर 197 रन बनाए। इसके जवाब में महेंद्रसिंह धोनी की ‍पारी (79 नाबाद) की मदद से चेन्नई 5 विकेट पर 193 रन ही बना पाया।

लक्ष्य का पीछा कर रहे सीएसके के सलामी बल्लेबाज वॉटसन आक्रामक मूड में नजर आ रहे थे। वे मोहित शर्मा की धीमी गेंद पर शॉर्ट थर्डमैन पर सरन को कैच दे बैठे। मुरली विजय 12 रन बनाकर टाई के शिकार बने। इसके बाद अश्विन ने सैम बिलिंग्स (9) को एलबीडब्ल्यू किया। अंपायर ने उन्हें आउट नहीं दिया था, लेकिन किंग्स इलेवन ने रिव्यू लिया जिसमें फैसला उनके पक्ष में रहा। अंबाती रायुडू की शानदार पारी का अंत रविचंद्रन अश्विन के डायरेक्ट थ्रो पर हुआ। रायुडू 49 रन बनाकर रन आउट हुए।

इससे पहले सीएसके के कप्तान महेंद्रसिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गेल किंग्स इलेवन की तरफ से पहला मैच खेल रहे है। उन्होंने 22 गेंदों में 6 चौकों और 6 छक्कों की मदद से फिफ्टी पूरी की। वे 22 गेंदों में इस मंजिल तक पहुंचे। गेल और राहुल ने 8 ओवरों में 96 रनों की साझेदारी की। इस साझेदारी को हरभजन ने तोड़ा जब उन्होंने राहुल (37) को ड्‍वेन ब्रावो के हाथों झिलवाया। गेल की तूफानी पारी का अंत वॉटसन ने किया, वे उनकी गेंद पर शॉर्ट फाइन लेग पर इमरान ताहिर को कैच दे बैठे। उन्होंने 33 गेंदों में 7 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 63 रन बनाए।

इमरान ताहिर ने लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लेते हुए किंग्स के बढ़ते हुए कदमों पर अंकुश लगाया। उन्होंने मयंक अग्रवाल (30) को लांग ऑन पर जडेजा के हाथों झिलवाया। एरोन फिंच अगली ही गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। वे लगातार दूसरे मैच में खाता नहीं खोल पाए। युवराज 20 रन बनाकर शार्दुल ठाकुर की गेंद पर विकेटकीपर धोनी को कैच थमा बैठे। अश्विन 14 रन बनाकर शार्दुल के शिकार बने, उन्हें धोनी ने लपका। ड्‍वेन ब्रावो ने करूण नायर (29) का शिकार किया।

धोनी की टीम में एक बदलाव हुआ है। घायल सुरेश रैना के स्थान पर मुरली विजय को टीम में शामिल किया गया है, वहीं किंग्स इलेवन पंजाब में दो परिवर्तन हुए हैं। अक्षर पटेल के स्थान पर बरिंदर सरन और मार्कस स्टोनिश के स्थान पर क्रीस गेल को मौका दिया गया है।

यहां रोचक मुकाबला होने की उम्मीद है, क्योंकि एक तरफ धोनी हैं तो दूसरी तरफ उनके पुराने साथी आऱ अश्विन। इस सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम अभी तक अपनी लय नहीं पा सकी है। अब तक खेले दो मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने एक में जीत तो दूसरी में रॉयल चैलेंजर्स के हाथों उसे हार का सामना करना पड़ा।

टीमें: किंग्स XI पंजाब: केएल राहुल(WK), क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, एरॉन फिंच, युवराज सिंह, करूण नायर, बरिंदर सरन, आर अश्विन( कप्तान), एंड्रयू टाइ, मोहित शर्मा, मुजीब जादरान।

चेन्नई सुपर किंग्स: शेन वॉटसन, अंबाती रायुडू, मुरली विजय, एमएस धोनी ( कप्तान), सैम बिलिंग्स, रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, दीपक चाहर, हरभजन सिंह, शार्दुल ठाकुर, इमरान ताहिर।

Exit mobile version