Site icon Yashbharat.com

IPL 2018: हैदराबाद ने जीता दूसरा मैच, मुंबई को एक विकेट से हराया

mcms 25

नई दिल्लीः आईपीएल 2018 के सातवें मैच में हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को एक विकेट से हरा दिया। राजीव गांधी इंटरनैशनल स्टेडियम में हैदराबाद ने पहले टाॅस जीतकर मुंबई को बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। मुंबई ने हैदराबाद को 148 रनों का आसान लक्ष्य दिया। जवाब में उतरी हैदराबाद की टीम ने लक्ष्य को पूरे 20 ओवरों में हासिल कर लिया। हैदराबाद के रिद्धिमान साहा (22), शिखर धवन (45), केन विलियमसन (6), मनीष पांडे (11), शाकिब अल हसन (12), युसूफ पठान (14), राशिद खान (0), दीपक हुड्डा ने नाबाद 32 रन बनाए।

मुंबई की गेंदबाजी में मयंक मार्कंडे ने शानदार प्रदर्शन किया, उन्होंने चार विकेट लिए इसके अलावा जसप्रीत बुमराह ने दो और मुस्तफाफुर रहमान ने तीन विकेट चटकाए। लेकिन वे फिर भी हैदराबाद को रोक ना सके। मुंबई की शुरुआत खराब रही। दूसरी ही ओवर में रोहित शर्मा (11) आऊट हो गए। शाकिब ने स्टेनलेक की गेंद पर शानदार डाइव लगाकर रोहित का कैच पकड़ा। इसके बाद ईशान किशन (9), ईविन लुईस (29), सूर्यकुमार यादव (28) और पोलार्ड (28) ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया। हैदराबाद की गेंदबाजी काफी अच्छी रही। बिली स्टेनलाक, सिद्धार्थ कौल और संदीप शर्मा ने 2-2 विकेट लिए, जब कि राशिद खान और शाकिब अल हसन ने एक-एक विकेट चटकाए

 

Exit mobile version