Wednesday, April 29, 2026
Latest:
jabalpurLatest

आईएमए द्वारा जबलपुर SP सहित थाना प्रभारियों को किया गया सम्मानित

जबलपुर। आज दिनाॅक 14-8-2020 को शाम 4 बजे पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर में आई.एम.ए. संस्था की  डाॅ. संगीता श्रीवास्तव, डाॅ. अर्चना श्रीवास्तव, डाॅ. अमरेन्द्र पाण्डे, डाॅ. प्रदन्या हर्षे द्वारा पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) के साथ साथ थाना प्रभारी कोतवाली , हनुमानताल, गोहलपुर, अधारताल, रांझी, गढा, कैंट, सिहोरा, मझोली, को  प्रशस्ति पत्र एवं मैडल से सम्मानित किया गया।

IMG 20200814 WA0031

इसके साथ ही उपरोक्त थानों के अधिकारियों/कर्मचारियों के लिये भी प्रशस्ति पत्र एवं मैडल प्रदाय किये गये।

इस अवसर पर डाॅ. अर्चना श्रीवास्तव ने कहा कि मध्य प्रदेश में जबलपुर में कोरोना संक्रमित व्यक्ति माह मार्च में मिला था, तभी से जबलपुर पुलिस के द्वारा बहुत ही अच्छी तरह से अपनी ड्यूटी का निर्वहन करते हुये लोगों को रोका-टोका गया जिस कारण जबलपुर कोरोना वायरस के संक्रमण से बचा रहा।

हम सभी के आभारी हैं। आज हमारी संस्था कुछ एैसे थाने जहाॅ पर अधिक कन्टेनमेंट जोन बनाये गये, कन्टेनमेंट जोन के अंतर्गत कोरोना प्रोटोकाॅल का सम्बंधित थाना प्रभारियों के द्वारा कडाई से पालन कराया गया, ।

पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) ने कहा कि आपने जबलपुर पुलिस के द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान की जा रही ड्यूटी को एक्नाॅलेज करते हुये सम्मानित किया इससे निश्चित ही, स्टाफ का उत्साहवर्धन होगा, हम आप सभी के आभारी है कि आपने हमारे स्टाफ का मनोबल बढाया, ।

इसके साथ ही आपने जबलपुर संस्कारधानी वासियों को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुये कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम में जबलपुर संस्कारधानी वासियो का बहुत ही अच्छा सहयोग रहा, इस हेतु आपने सभी का आभार भी व्यक्त किया एवं कहा कि आशा ही नही पूर्ण विश्वास है कि इसी प्रकार जबलपुर संस्कारधानी वासियों का आगे भी सहयोग मिलता रहेगा।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर अमित कुमार (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (उत्तर) श्री अगम जैन (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (दक्षिण) डाॅ. संजीव उइके, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री गोपाल प्रसाद खाण्डेल उपस्थित थे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम