Site icon Yashbharat.com

‘आइटम’ वाले बयान पर बोले राहुल- मुझे ऐसी भाषा पसंद नहीं, कमलनाथ ने कहा- मैं खेद जता चुका हूं, देखें,Video

rahul gandhi

rahul gandhi

मध्यप्रदेश में मंत्री इमरती देवी को सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ द्वारा आइटम कहे जाने का मुद्दा गरमाया हुआ है। इसे लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर जुबानी जंग हो रही है।

इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड सांसद राहुल गांधी ने कमलनाथ के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है और कहा है कि उन्हें इस तरह की भाषा बिल्कुल पसंद नहीं है।

वहीं, राहुल के बयान पर कमलनाथ ने कहा है कि वह उनकी अपनी राय है। अगर किसी को अपमान महसूस हुआ है, तो मैं पहले ही खेद जता चुका हूं।

राहुल ने कमलनाथ के बयान पर क्या कहा
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, कमलनाथ जी मेरी पार्टी के हैं, लेकिन व्यक्तिगत रूप से, मुझे उस प्रकार की भाषा पसंद नहीं है जिसका उन्होंने इस्तेमाल किया। मैं इसकी सराहना नहीं करता, चाहे वह कोई भी हो। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

मैं पहले ही खेद व्यक्त कर चुका हूं: कमलनाथ
मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने राहुल गांधी के बयान को लेकर कहा, यह राहुल गांधी की राय है। मैंने पहले ही उस संदर्भ को स्पष्ट कर दिया है जिसमें मैंने वह बयान दिया था। जब मेरा किसी का अपमान करने का इरादा नहीं था तो मुझे माफी क्यों मांगनी चाहिए? अगर किसी को अपमान महसूस हुआ, तो मैं पहले ही खेद व्यक्त कर चुका हूं।

 

Exit mobile version