Site icon Yashbharat.com

आंध्र प्रदेश में फैली रहस्यमय बीमारी, 140 लोग अस्पताल में भर्ती, मिर्गी व बेहोशी मुख्य लक्षण

06 12 2020 mysterious disease

दुनिया अभी तक कोरोना वायरस से ही जूझ रही है और बेसब्री से वैक्सीन का इंतजार कर रही है , वहीं दूसरी ओर आंध्रप्रदेश में एक और रहस्यमयी बीमारी ने दस्तक दे दी है। इस बीमारी के लक्षण कोविड-19 जैसे नहीं है। आंध्र प्रदेश में इस अजीबोगरीब बीमारी ने सनसनी मचा दी है। सूत्रों के मुताबिक आंध्र प्रदेश के एलुरू कस्बे के कई इलाकों में अचानक मिर्गी और बेहोश होने जैसे लक्षण दिखे है और करीब 140 लोगों को अस्तपाल में भर्ती कराया गया है। एलुरु के सरकारी अस्पताल के सुपरिंटेंडेंट डॉ. मोहन ने कहा कि इलाके में बीमार पड़ने वालों की संख्या बढ़ रही है। लोगों को मिर्गी या बेहोशी जैसे लक्षणों के बाद अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है।

इस रहस्यमयी बीमारी की अभी जांच की जा रही है। इस घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। डॉ. मोहन ने कहा कि इस बीमारी के चलते पिछली रात से आज सुबह तक लगभग 140 लोगों को भर्ती और डिस्‍चार्ज कराया जा चुका है। हालांकि कुछ अन्‍य रिपोर्टों में तकरीबन 228 लोगों के अस्पतालों में भर्ती कराए जाने की बात कही गई है। डॉक्‍टरों ने बताया कि लक्षणों में मतली और बेहोशी शामिल हैं।

Exit mobile version