Site icon Yashbharat.com

अहाना कुमरा ने झूलन गोस्वामी को दिया ट्रिब्यूट, इस वजह से हो गईं ट्रोल

20210322 090321

बॉलीवुड एक्ट्रेस अहाना कुमरा (Aahana Kumra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अहाना अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स के चलते चर्चा में रहती हैं। ऐसे में इस बार अहाना ने महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami) को ट्रिब्यूट दिया है। जिस पर खुद झूलन ने भी रिएक्ट किया है।

क्या है अहाना का पोस्ट
दरअसल अहाना कुमरा ने झूलन गोस्वामी को ट्रिब्यूट दिया और उनके लुक में कुछ फोटोज शेयर किए हैं। अहाना ने कई अलग अलग पोज में झूलन के लुक में ही फोटोज को शेयर किया है। इन फोटोज पर अभी तक 20 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।

फिल्म का नहीं है प्रमोशन
फोटोज को शेयर करते हुए अहाना ने कैप्शन में लिखा, ‘नहीं, मैं किसी भी फिल्म का प्रचार नहीं कर रही हूं। यह विशुद्ध रूप से एक महिला के लिए सम्मान है।’ इसके बाद अहाना, झूलन के साथ बिताए गए पलों को भी याद करती हैं और उनके खेल और उसके प्रति जुनून की तारीफ करती हैं।

झूलन ने दिया रिएक्शन
अहाना ने अपने कैप्शन में आगे लिखा कि यह फोटो सीरीज उनके (झूलन) उनकी श्रद्धांजलि है और उम्मीद है कि अभिनेत्रियों के रूप में एक दिन हम सभी रूढ़ीवादी परंपराओं को तोड़ सकते हैं। झूलन ने अहाना द्वारा शेयर की गईं फोटोज को शानदार बताया और जारी रखने की बात कही। उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा, ‘ग्रेट, कीप इट अप।’

https://www.instagram.com/aahanakumra/?utm_source=ig_embed&ig_mid=2E792E94-6435-4CDF-90C9-E3D95A3E5944

 

Exit mobile version