Site icon Yashbharat.com

अशोक नगर में भीषण सड़क हादसे में दो की मौत, चार घायल

अशोक नगर। अशोक नगर में रविवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा घटित हो गया. दुर्घटना एक ट्राले और इंडिका में भीषण टक्कर हुई. हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. वहीं एक 2 साल के बच्चे सहित 4 अन्य गंभीर घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए भोपाल रेफर कर दिया गया.

घटना का कारण कार की रफ्तार बहुत तेज होना बताया जा रहा है. हादसे की सूचना लगते ही पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मलकीत सिंह अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को बमुश्किल वाहन के से निकाल कर स्वयं के वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे. बाद में डायल 100 वाहन से भी शेष घायलों को ले जाया गया.

बताया कि रहा है कि दुर्घटना का शिकार हुए वाहन द्वारा एक बाइक में टक्कर देने के बाद तेज रफ्तार से भगा कर ले जाने और अनियन्त्रित होने के कारण यह घटना घटित हुई. मृतक और घायल भोपाल के रहने वाले हैं और अपने पैतृक गांव मुरैना जिले के सुमालिया जा रहे थे.

Exit mobile version