Site icon Yashbharat.com

अवैध रूप से हुक्का बार चलाने वाले के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

थाना मदन महल में दिनॉक 24.12.18 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि होमसाईस कालेज रोड स्थित 09 फ्लेवर बार मे युसुफ नाम का व्यक्ति हुक्काबार अवैध रूप से चला रहा है। सूचना पर रात 10 बजे दबिश दी गयी परिसर के अंदर भीड-भाड थी कुछ लोग हुक्के में तम्बाकू उत्पाद भरकर पी रहे थे जो पुलिस को देखकर भाग गये। युसुफ इकबाल उम्र 28 वर्ष निवासी रामपुर एवं निमेश ठाकरे उम्र 26 वर्ष होम सांईस कॉलेज रोड मिले। लाइसेंस के संबंध में पूछताछ करने पर कोई लाइसेंस नहीं होना बताया। तम्बाकू उत्पाद मे कोई चेतावनी नही लिखी थी। मौके से 5 हुक्का, तम्बाकू उत्पाद, सिगडी, चिमटा जप्त करते हुये आरोपी युसुफ खान एवं निमेश ठाकरे के विरूद्ध धारा 269, 34 भादवि 20(2) सिगरेट, तम्बाकू उत्पाद अधिनियम 2003 के तहत कार्यवाही की गयी। पूछताछ पर युसुफ खान द्वारा किराये पर दुकान लेकर चलाना एवं निमेश द्वारा मजदूरी पर बार में काम करना बताया गया है। 
Exit mobile version