Site icon Yashbharat.com

अलग अंदाज: शिवराज पत्‍नी साधना और दोनों बेटों के साथ भोजन करने होटल पहुंचे

wp 1701712512345

Shivraj Singh सोमवार को मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने परिवार के साथ भोपाल के एमपी नगर स्थित एक होटल पहुंचे। मतलब शिवराज सिंह चौहान का एक बार फिर अलग अंदाज देखने को मिला। शिवराज सिंह चौहान परिवार के साथ रात्रि भोजन करने होटल पहुंचे।

जहां शिवराज सिंह चौहान ने पत्‍नी साधना और दोनों बेटों के साथ भोजन किया। रविवार को मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम आए। जिसमें भारतीय जनता पार्टी को प्रदेश में प्रचंड जीत मिली है। बीजेपी को 163 सीटें मिली हैं, तो वहीं कांग्रेस को 66 सीटें हाथ लगीं।

भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड जीत के बाद मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कूल दिखे। सोमवार रात सीएम शिवराज पत्‍नी साधना और दोनों बेटों के साथ भोजन करने भोपाल के होटल पहुंचे। जहां वे परिवार के साथ फुर्सत के पल बिताते नजर आए।

Exit mobile version