Site icon Yashbharat.com

अलका सिंह पहाड़िया का होली गीत “रंग से ऐ जीजा जी एलर्जी बा” वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से हुआ रिलीज

IMG 20220314 WA0009

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अपनी गायकी से भोजपुरी संगीत जगत में मुकम्मल स्थान बना चुकी पॉपुलर सिंगर अलका सिंह पहाड़िया का बेहतरीन गाना “रंग से ऐ जीजा जी एलर्जी बा” रिलीज किया गया है। इस गाने के वीडियो में नायिका अंतरा शर्मा सर्दी होने का बहाना बनाते हुए अपने जीजा जी से रंग ना डालने की गुजारिश करते हुए कहती है कि रंग से जीजाजी एलर्जी बा… यानि कि उसे रंग से एलर्जी है तो उस पर रंग ना डाला जाए। जीजा साली के छेड़छाड़ पर बनाया गाना यह होली के रंग में सराबोर करता है और होली के हुड़दंग में रंग देता है। जैसे-जैसे होली का त्यौहार नजदीक आता जा रहा है, वैसे वैसे लोगों में होली का खुमार बढ़ता जा रहा है। लोग बाग रंगों का त्योहार होली को लेकर बहुत उत्साहित हैं और होली से पहले भी होली के रंग में रंगे हुए नजर आने लगे हैं। सिंगर अलका सिंह पहाड़िया की मधुर आवाज में गाया हुआ यह गाना बहुत ही कर्णप्रिय है। जिसे बेहतरीन लोकेशन पर फिल्माया गया है।वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत होली गीत रंग से ऐ जीजा जी एलर्जी बा के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। सिंगर अलका सिंह पहाड़िया हैं। अदाकारा अंतरा शर्मा हैं। गीतकार श्याम श्रीवास्तव के लिखे इस गीत को मधुर संगीत से सजाया है संगीतकार आशीष वर्मा ने। वीडियो निर्देशक गोल्डी जायसवाल, कोरियोग्राफर बॉबी जंक्शन, डीओपी संतोष यादव, बृजेश यादव, एडिटर पप्पू वर्मा हैं। इस गाने का ऑल म्यूजिक राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Exit mobile version