Site icon Yashbharat.com

पुलिस को नहीं मिली रिमांड, अर्नब गोस्वामी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Editor Attacked by Police

मुंबई। पत्रकार अर्नब गोस्वामी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में अदालत ने जेल भेज दिया है। रिपब्लिक नेटवर्क का दावा है कि पुलिस ने अर्नब की रिमांड मांगी थी जिसे अदालत ने खारिज कर दिया। अब गुरुवार को अर्नब की जमानत याचिका लगाई जाएगी।

आपको बता दें कि रायगढ़ पुलिस ने बुधवार को के अलावा अन्य 2 लोगों को 53 वर्षीय इंटीरियर डिजाइनर को कथित रूप से आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में गिरफ्तार किया. इसी साल मई में महाराष्ट्र सरकार की तरफ से इस केस की सीआईडी जांच के आदेश दिए गए थे. ये मामला 2018 का है. पुलिस ने अर्नब के घर पर तलाशी भी ली. अर्नब को अलीबाग के कोर्ट में पेश किया जा सकता है. पुलिस ने अर्नब गोस्वामी के अलावा फिरोज शेख और नितेश सारदा को भी गिरफ्तार किया है.

 

अर्नब गोस्वामी, फिरोज शेख और नितेश सारदा द्वारा कथित रूप से बकाया राशि न देने पर 53 वर्षीय एक इंटीरियर डिजाइनर और उसकी मां के आत्महत्या करने के मामले की सीआईडी द्वारा पुनः जांच करने के आदेश दिए गए थे. कथित तौर पर अन्वय नाइक द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट में कहा गया था कि आरोपियों ने उनके 5.40 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया था, इसलिए उन्हें आत्महत्या का कदम उठाना पड़ा. रिपब्लिक टीवी ने आरोपों को खारिज कर दिया था.

Exit mobile version