Site icon Yashbharat.com

अरुणोदय सिंह और ली एल्टन तलाक मामले में हाईकोर्ट ने भोपाल फैमिली कोर्ट से मंगाया रिकॉर्ड

16 09 2020 arunoday singh lee elton divorce case 2020916 7586

जबलपुर। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के पौत्र अभिनेता अरुणोदय सिंह की कनाडियन पत्नी ली एल्टन की अपील पर भोपाल फैमिली कोर्ट का रिकॉर्ड तलब कर लिया है। मामला एकतरफा तलाक के फैसले को चुनौती से संबंधित है। प्रशासनिक न्यायाधीश संजय यादव व जस्टिस बीके श्रीवास्तव की युगलपीठ ने अरुणोदय सिंह को पूर्व में जारी नोटिस का जवाब पेश करने भी निर्देश दिया है। अगली सुनवाई छह अक्टूबर को होगी।

सोमवार को अपीलकर्ता ली एल्टन की ओर से अधिवक्ता आदित्य संघी ने पक्ष रखा। उन्होंने वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिये दलील दी कि उनकी पक्षकार को कोई जानकारी ही नहीं मिली और उनके पति अरुणोदय ने उनके खिलाफ तलाक की एकतरफा डिक्री हासिल कर ली। लिहाजा, भोपाल फैमिली कोर्ट के उक्त आदेश को अपील के जरिये चुनौती देकर निरस्त करने की मांग की गई है। न्यूफाउंडलैंड, कनाडा निवासी डगलस एल्टन की पुत्री ली एनी एल्टन का विवाह विशेष विवाह अधिनियम के तहत भोपाल में पंजीकृत हुआ था। अरुणोदय सिंह पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के बेटे हैं।

Exit mobile version