अम्फान LIVE / 21 साल का सबसे तेज तूफान कोलकाता से टकराया; बंगाल में 2 की मौत

भुवनेश्वर/कोलकाता. 21 साल का सबसे तेज सुपर साइक्लोन अम्फान बुधवार दोपहर ढाई बजे के करीब कोलकाता से टकराया। अम्फान की वजह से पश्चिम बंगाल के साथ-साथ ओडिशा में भी तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। बंगाल में तूफान की वजह से दो लोगों की जान गई। बंगाल में 5 लाख और ओडिशा में करीब 1.58 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया है।


अम्फान अपडेट्स

कितना बड़ा तूफान है?

देश में 21 साल के बाद कोई सुपर साइक्लोन आया है। 1999 में एक चक्रवात ओडिशा के तट से टकराया था। उसे साइक्लोन ओ5 बी या पारादीप साइक्लोन का नाम दिया गया था।

Exit mobile version