Site icon Yashbharat.com

अमेरिकी गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स का क्या है मामला? जिनके समर्थन में रिया चक्रवर्ती ने किया पोस्ट

20210625 092514

अमेरिकी गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स का मामला अंतरराष्ट्रीय मीडिया में छाया हुआ है। ब्रिटिनी अपने पिता जेमी स्पीयर्स के संरक्षण से मुक्ति चाहती हैं और आजादी की मांग कर रही हैं। साल 2008 से ही गायिका के पिता उनकी निजी जिंदगी से लेकर पैसों पर कानूनी अधिकार रखते हैं। ब्रिटनी का कहना है कि कंजरवेटरशिप बहुत बुरा है और वह सो नहीं पाती हैं।

समर्थन में फैंस
अब इस मामले को ब्रिटनी खत्म करना चाहती हैं और लॉस एंजलिस के एक कोर्ट में वीडियो लिंक के जरिए बयान दर्ज कराया है। जिसके बाद ब्रिटनी के फैंस उनके समर्थन में आए और सोशल मीडिया पर #FreeBritney के नाम से हैशटैग चलाया।

रिया का पोस्ट
बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने भी ब्रिटनी का समर्थन किया और इंस्टा स्टोरी पर लिखा- #FreeBritney…

क्या है कंजरवेटरशिप
अमेरिका में संरक्षकता की एक कानूनी अवधारणा है- कंजरवेटरशिप। कोर्ट से यह उन लोगों को दिया जाता है जो मानसिक रूप से खुद की देखभाल नहीं कर सकते। ऐसे में ब्रिटनी स्पीयर्स की निजी जिंदगी से लेकर आर्थिक मामलों के ज्यादातर फैसले उनके पिता लेते हैं।

ब्रिटनी फिलहाल सैम असगरी के साथ रिलेशनशिप में हैं। उनका आरोप है कि डॉक्टरों ने उन्हें गर्भनिरोधक डिवाइस को हटाने की अनुमति नहीं दी। इस वजह से वह चाहकर भी प्रेग्नेंट नहीं हो सकतीं। दूसरी ओर ब्रिटनी के पिता के वकीन ने बताया कि जेमी ने उनकी अच्छी तरह से देखभाल की है लेकिन फिर भी वह कंजरवेटरशिप खत्म करना चाहती हैं तो कर सकती हैं। उनके पिता जरूरत पड़ने पर हमेशा उनके साथ रहेंगे।

Exit mobile version