अधिकारियों के अनुसार, एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। उसकी उम्र 40 साल के करीब है और वो मैरीलैंड का रहने वाला है। हमला कैपिटल गजट नामक लोकल अखबार पर हुआ है। हमले के समय वहां कई लोग मौजूद थे। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जिस बिल्डिंग पर हमला हुआ, वहां अन्य ऑफिस भी हैंं। करीब 170 कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
38 वर्षीय हमलावर का नाम जरॉड रामॉस बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी का लंबे वक्त से कैपिटल गैजेट के साथ विवाद चल रहा था। आरोपी जरॉड ने साल 2012 में कैपिटल गैजेट के खिलाफ मानहानि का मुकदमा भी दायर कराया था। जानकारी के मुताबिक, रामोस कैपिटल गैजेट में अपने खिलाफ खबर छापने से नाराज था।
रामोस ने जान से मारने की बात लिखी थी –
2012 में रामोस ने कैपिटल गैजेट में कॉलम लिखने वाले एरिक हार्टले पर मानहानि का केस दायर किया था। दरअसल, हार्टले ने अखबार में लिखा था कि रामोस ने एक महिला को फेसबुक पर अश्लील नामों से बुलाया और जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में रामोस को आपराधिक शोषण का दोषी पाया गया। 2015 में मेरीलैंड की अदालत ने कैपिटल गैजेट और एक पूर्व रिपोर्टर के पक्ष में फैसला सुनाया। जिसके बाद से वे लगातार धमकियां दे रहा था।
पांच की मौत, संदिग्ध गिरफ्तार –
अमेरिका में मेरीलैंड राज्य के एनापोलिस में एक अखबार के दफ्तर पर अंधाधुंध गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई है। ये दफ्तर कैपिटल गैजेट अखबार का है। पुलिस ने एक संदिग्ध को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस बीच मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि अखबार के दफ्तर में एक अज्ञात बंदूकधारी घुसा और उसने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। बता दें कि एनापोलिस शहर वॉशिंगटन से एक घंटे की दूरी पर है।
आतंकी हमला नहीं –
इस बीच कानून प्रवर्तन अधिकारी ने इसे आतंकी हमला मानने से इन्कार कर दिया है। उन्हें कहा ये आतंकी हमला नहीं बल्कि स्थानीय घटना है। वहीं, फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।
अंधाधुंध फायरिंग की वजह साफ नहीं –
पुलिस ने हमलावर को हिरासत में ले लिया है। जांच अधिकारियों ने बताया है, ‘हमें जानकारी मिली थी कि एक बंदूकधारी दफ्तर के अंदर गोलियां चला रहा है। हम तुरंत मौके पर पहुंचे और बंदूकधारी को हिरासत में लिया। वहीं, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।’
ट्रंप ने जताया दुख –
वहीं, इस घटना को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी दुख जताया है। ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, ‘मुझे एनापोलिस में कैपिटल अखबार के दफ्तर में गोलीबारी के बारे में बताया गया। पीड़ित और उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।’
गौरतलब है कि अमेरिका में अंधाधुंध फायरिंग का ये कोई पहला मामला नहीं है। इसी साल फरवरी में फ्लोरिडा के हाइस्कूल में भी अंधाधुंध गोलीबारी की गई। इस दर्दनाक हादसे में 17 लोगों की जान चली गई। वहीं, मई में टेक्सास के एक स्कूल में हुई गोलीबारी में 10 लोग मारे गए थे।
-
1.50 लाख शिक्षकों के लिए TET परीक्षा अनिवार्य; ₹1000 परीक्षा शुल्क वसूलने पर भड़के शिक्षक संगठन, ऑफलाइन एग्जाम की मांग -
सॉफ्टवेयर इंजीनियर विनय गुप्ता की पीट-पीटकर हत्या: परिजनों का आरोप- बहू ने सास को कमरे से निकाला बाहर, फिर परिजनों को बुलाकर की वारदात -
बहराइच के कतर्नियाघाट में दिखी विशालकाय मॉनिटर लिजर्ड: मानसून के कारण बिलों से बाहर निकल रहे दुर्लभ जीव -
भारतीय अर्थव्यवस्था और बैंकिंग प्रणाली पर गहराया विदेशी निवेशकों का भरोसा: 2026 में जुटाए $12 अरब का विदेशी कर्ज, RBI के फैसले से मिली मजबूती -
मध्य प्रदेश में बारिश से भारी तबाही: रीवा, सतना और पन्ना में नदियां-नाले उफान पर; बहे बाइक सवार और डंपर, 150 से अधिक गांव प्रभावित -
हॉकी वर्ल्ड कप 2026: आज मेजबान नीदरलैंड्स से टकराएगी टीम इंडिया, सेमीफाइनल के लिहाज से बेहद अहम मुकाबला -
बठिंडा में बच्चों से भरी स्कूल बस में अचानक लगी आग: खिड़कियां तोड़कर निकाले गए 43 मासूम, टला बड़ा हादसा -
शेयर बाजार में बंपर तेजी की तैयारी: JPMorgan ने निफ्टी का टारगेट 27,000 रखा, पावर, ऑटो और डिफेंस सेक्टर बन सकते हैं नए ‘लीडर’ -
बीजेपी का ‘जेन ज़ेड आउटरीच प्रोग्राम’: युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए विशेष टीम गठित, स्मृति ईरानी और नितिन नबीन संभालेंगे कमान -
देश में पहली बार: बाढ़ में गंभीर घायल हुई हथिनी ‘जयमती’ एयरलिफ्ट, वंतारा अस्पताल में शुरू हुआ इलाज -
केम्पेगौड़ा एयरपोर्ट से संदिग्ध हालात में लापता हुए IAS अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार, ED की छापेमारी से जुड़ रहे तार -
अनाथ से अमेरिकी संसद तक आयशा: कैलिफोर्निया में प्रोग्रेसिव नेता वहाब ने रचा इतिहास, बनीं पहली अफगान-अमेरिकी सांसद -
भाजपा का प्रस्ताव: ‘वंदे मातरम्’ को लेकर कांग्रेस के 1937 के निर्णय की कड़ी निंदा, राष्ट्रीय गीत के पूर्ण गायन का लिया संकल्प -
हैदराबाद हादसा: लग्जरी एस्टन मार्टिन कार से कुचलकर 26 वर्षीय युवती की मौत; सांसद का बेटा गिरफ्तार होने के तुरंत बाद जमानत पर रिहा -
विधायकों को फ्री कार देने के फैसले पर सरकार और विपक्ष (DMK) में तीखी बहस -
सिंधिया-तोमर के गढ़ में ‘राष्ट्रीय संगठन’ की बड़ी एंट्री- ग्वालियर-चंबल के 3 नेताओं को मिली कमान, क्या मजबूत होगी भाजपा की जमीन? -
संभल हिंसा का मुख्य मास्टरमाइंड शारिक साठा दुबई में घिला: इंटरपोल ने जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस -
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में NIA की बड़ी कार्रवाई: दो स्थानों पर छापेमारी, डिजिटल उपकरण जब्त -
रामगढ़: स्पंज आयरन फैक्ट्री के पावर प्लांट में ब्लास्ट के बाद आग, 3 इंजीनियरों की दर्दनाक मौत, 1 मजदूर गंभीर -
4 साल से छोटे बच्चों के लिए सर्दी-जुकाम की दवाओं पर बैन: केंद्र सरकार ने FDC कॉम्बिनेशन पर लगाई रोक
